क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। नेपाल में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच वापस आ रहा है। ICC मेंन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के तहत नेपाल कई अहम मुकाबलों की मेजबानी करेगा, जिसमें UAE, ओमान, स्कॉटलैंड और USA जैसी टीमें भाग लेंगी।
नेपाल की टीम अपना पहला मुकाबला 25 अप्रैल से ट्राई-नेशन सीरीज में UAE और ओमान के खिलाफ खेलेगी। यह सीरीज 6 मैचों की होगी और सभी मैच काठमांडू के कीर्तिपुर स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा।
पहली सीरीज के बाद नेपाल 12 मई से एक और ट्राई-नेशन सीरीज की मेजबानी करेगा, जिसमें स्कॉटलैंड और USA आमने-सामने होंगी। यह रोमांचक लीग 22 मई को खत्म होगी।
ODI WC 2027 की तैयारी: नेपाल होस्ट करेगा अहम लीग-2 सीरीज
ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2, ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफिकेशन का बेहद अहम हिस्सा है। 2027 का वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा।
इस लीग में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से टॉप-4 टीमें क्वालीफायर राउंड में जाएंगी। वहां से चार टीमें सीधे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी। नेपाल की टीम इस टूर्नामेंट में काफी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी, क्योंकि उसने हाल ही में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में 12 साल बाद अपनी पहली जीत दर्ज की थी साथ ही शानदार खेल दिखया था।
यह भी पढ़े: http://IPL 2026: Rohit Sharma के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ बना यह गेंदबाज, टी20 क्रिकेट में 6 बार किया आउट
दोनों सीरीज का पूरे शेड्यूल के बारे में जानें
नेपाल vs UAE और ओमान
- 25 अप्रैल 2026: नेपाल vs UAE
- 27 अप्रैल 2026: UAE vs ओमान
- 29 अप्रैल 2026: नेपाल vs ओमान
- 1 मई 2026: नेपाल vs UAE
- 3 मई 2026: UAE vs ओमान
- 5 मई 2026: नेपाल vs ओमान
यह भी पढ़े: http://यशस्वी जायसवाल ने IPL 2026 में गुवाहाटी में मचाई धूम, रिकॉर्ड बुक में नाम हुआ दर्ज
नेपाल vs स्कॉटलैंड और USA
- 12 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 14 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 16 मई 2026: नेपाल vs USA
- 18 मई 2026: नेपाल vs स्कॉटलैंड
- 20 मई 2026: स्कॉटलैंड vs USA
- 22 मई 2026: नेपाल vs USA

