लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, ईडन गार्डेंस में चेज करना फायदेमंद माना जा रहा है।
आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है।
कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के बाद कहा कि यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद है, ऐसे में पहले गेंदबाजी करना सही रहेगा। यहां पर ड्यू की वजह से चेस करना आसान होता है इसलिए यह फैसला लिया। बारिश के भी आसार है और चेस करते समय वो काफी फायदेमंद रहता हैं।
वहीं अजिंक्या रहाणे ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि यहां चेस करना आसान होता है लेकिन वो बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने को देखेंगे।
ईडन गार्डेंस की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
पिछले कुछ सालों में ईडन गार्डेंस की पिच बैटिंग फ्रेंडली रही है। शुरुआती सालों में रैंक टर्नर मिलते थे लेकिन अब उनकी जगह पर फ्लैट विकेट मिलती हैं जिससे बल्लेबाजी आसान हो गई है।
ईडन गार्डेंस की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं और आउटफील्ड भी बहुत तेज है। एक बार अगर गेंद 30 यार्ड सर्कल पार कर है तो उसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। इसलिए बल्लेबाजों को टाइमिंग के साथ खेलना होगा।
यह रेड सॉइल की विकेट है, जहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में यहां रन बनाने की रफ्तार भी बढ़ी है और अब औसत रन रेट करीब 9 के आसपास पहुंच गया है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले सीजन में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जा रहा है।
KKR vs LSG: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकता नाइट राइडर्स (KKR): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
मैच में क्या रह सकता है खास?
ईडन गार्डेंस की पिच को देखते हुए यह मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। क्योंकि ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती हैं।
अगर LSG के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालते हैं, तो वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं। वहीं KKR की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी ताकि अपनी कमजोर गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए अच्छा टोटल मिल सकें।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

