पाकिस्तान के ऑलराउंडर बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद ने पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। जो किसी अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अब तक नहीं दर्ज नहीं हुआ। यह शानदार प्रदर्शन पिछले 14 सालों से इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में भी देखने को नहीं मिला है।
बुधवार, 8 अप्रैल को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पेशावर जल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच हुए 2026 पाकिस्तान सुपर लीग मैच में इफ्तिखार अहमद ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने शुरुआती छह ओवरों में ही दो ओवर गेंदबाजी कर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे हैदराबाद की टीम 34-4 के स्कोर पर बिखरती हुई नज़र आयी।
पावरप्ले में इफ्तिखार ने चटकाए 4 विकेट
इफ्तिखार ने अपने कमाल की शुरुआत तीसरे ओवर में माज सदाकत को आउट करके की। इसके बाद पांचवें ओवर में उन्होंने सैम अयूब, उस्मान खान और शरजील खान जैसे बड़े खिलाड़ियों के विकेट चटकाए। उन्होंने लगातार चार ओवर गेंदबाजी करते हुए 4-21 के शानदार आंकड़े दर्ज किए और अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।
इफ्तिखार अहमद का धमाका PSL 2026 में बनाया रिकॉर्ड
इफ्तिखार अहमद पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास में पावरप्ले में चार विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा केवल समित पटेल ने किया था, जिन्होंने 2020 में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ लाहौर कलंदर्स के लिए इतने ही विकेट चटकाए थे।
असल में, टी20 क्रिकेट के इतिहास में दुनिया भर में अब तक केवल आठ स्पिनरों ने ही यह कारनामा किया है। इंडियन प्रीमियर लीग में भी यह सिर्फ एक बार हुआ है।
अभी तक कोई भी स्पिनर टी20 पारी के पावरप्ले में पांच विकेट लेने में सफल नहीं हो पाया है, जिसका मतलब है कि इफ्तिखार अब आठ अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त विश्व रिकॉर्ड साझा करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी राविचंद्र आश्विन थे।

