पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का कराची फेज शुरू हो गया हैं। इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहा हैं। लाहौर लेग के मैच पूरे हो चुके हैं और अब कराची में मुकाबले हो रहे हैं।
सीजन का 18वां मुकाबला क्वेटा ग्लेडिएटर्स और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज में कौन सी टीम हैं आगे?
क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज के बीच अब तक कोई भी मैच नहीं खेला गया हैं। इसलिए इस राइवलरी में किसी टीम को बढ़त प्राप्त नहीं हैं।
कुल मैच: –
क्वेटा ग्लेडिएटर्स जीता: –
रावलपिंडी पिंडीज जीता: –
नो रिजल्ट: –
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए हो सकता हैं शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जाए ताकि पिच टूटे न और उनमें रन बनाना मुश्किल न हो। इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।
नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 10 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 22 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज मैच?
क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
रावलपिंडी पिंडीज बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
रावलपिंडी पिंडिज़ प्लेइंग इलेवन
शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर.
क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

