IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया है। इस मैच में पहले खेलते हुए केकेआर की टीम ने लखनऊ की टीम के सामने 182 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके बाद चेज करने उतरी ऋषभ पंत की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर आखिरी गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके चलते हुए इस मैच को लखनऊ की टीम को 3 विकेट से जीत लिया। इसके चलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 अंक हासिल किए और अंक तालिका में छलांग लगाकर टॉप-5 में शामिल हो गई है।
LSG टीम ने लगाई 2 स्थान की छलांग :-

आईपीएल 2026 सीजन में बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके चलते हुए उनको 2 अंक भी हासिल हुए थे। इसके चलते हुए एलएसजी की टीम अब 2 स्थान की छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। लेकिन इस मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम प्वॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर थी।
📸
When you leave the captain in awe 🙌 🤝#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL | @RishabhPant17 pic.twitter.com/va0etn5zKK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
वहीं अब इस टीम ने आईपीएल 2026 के सीजन में 3 मैच खेल लिए हैं। इनमें से उनको 2 मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब उनके 4 अंक हो गए हैं। वहीं इस समय उनका नेट रन रेट -0.359 का हो गया है। इसके अलावा अब यह टीम प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई है।
अंक यालिका में शीर्ष पर मौजूद है राजस्थान रॉयल्स :-
इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में अभी अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम शीर्ष पर मौजूद है। क्यूंकि इस टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में ही जीत हासिल की है। इस तरह से यह टीम अब 6 अंक और +2.403 नेट रन रेट के साथ टॉप पर मौजूद है। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने भी 3 मैच खेले हैं। इस टीम ने अपने शुरुआती दो मैच जीते थे। लेकिन अब्द में तीसरे मैच को केकेआर के खिलाफ खेला गया उनका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
The Sierra Super Striker of the match between Kolkata Knight Riders and Lucknow Super Giants goes to Mukul Choudhary.#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @TataMotors_Cars | #SierraSuperStriker pic.twitter.com/tEsg3Cq1mU
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
इसके चलते हुए अब पंजाब किंग्स की टीम 5 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने भी अभी तक 2 मैच खेले हैं और उनको दोनों ही मैचों में जीत मिली है। इसके चलते हुए अब यह टीम 4 अंक और +2.501 नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। क्यूंकि इस टीम ने भी अभी तक 3 मैच में से 2 में जीत दर्ज की है। वहीं इस दौरान उनको एक मैच में हार मिली है। इसके चलते हुए अभी उनके 4 अंक और +0.811 नेट रन रेट है।
अभी तक नहीं खुला है केकेआर का जीत का खाता :-
आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक केकेआर की टीम का काफी निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। क्यूंकि इस टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं। वहीं इनमें से तीन मैचों में उनको हार मिली है। जबकि उनका एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। तब इस टीम को एक अंक मिला था।
Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary's heroics 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
इसके चलते हुए अभी यह टीम अंक तालिका में नौवें पायदान पर मौजूद है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी आईपीएल 2026 सीजन की अंक तालिका में 10वें नंबर पर है। क्यूंकि अभी तक इस टीम ने एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है। वहीं इस सीजन में चेन्नई की टीम ने कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए अब यह टीम -2.517 नेट रन रेट के साथ सबसे निचले स्थान पर मौजूद है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

