IPL 2026: आईपीएल 2026 का 19 वां मैच आज रविवार, 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 3:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में एलएसजी की टीम ने केकेआर की टीम को अंतिम बॉल पर 3 विकेट से हराया था।
जबकि गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 1 रन से हराया था। इसके बाद आज इस मैच को भी ये दोनों जीतना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
आईपीएल में अभी तक इन दोनों के बीच कांटे की रही है टक्कर :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 ही मैच ही खेले गए हैं। इनमें खेलते हुए लखनऊ की टीम को अभी तक 3 मैच में जीत मिली है।

जबकि दूसरी तरह अभी तक गुजरात टाइटंस की टीम को 4 मैच में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब उस सीजन इन दोनों ही मैचों में लखनऊ की टीम को जीत हासिल हुई थी।
आज इस तरह की हो सकती है एलएसजी की टीम :-
आईपीएल 2026 के सीजन में एलएसजी की टीम ने अपना पिछल मैच केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट से जीता था। उस मैच में लखनऊ की टीम के लिए आयुष बड़ोनी और मुकुल चौधरी ने शानदार अर्धशतक लगाए थे। इसके चलते हुए मुकुल को बाद में प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी मिला था। वहीं आज इस मैच में भी इन दोनों से उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे
इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 1 रन से हराया था। वहीं इस मैच में गुजरात टीम की तरफ से शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर और जोस बटलर ने शानदार पारियां खेली थी। जबकि गेंदबाजी में राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्ण ने अच्छा प्रदर्शन किया था। आज भी इन सभी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गुजरात टाइटंस की संभावित एकादश :- साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
गुजरात के इम्पैक्ट सब प्लेयर : रवि साईं किशोर, शाहरुख खान,अरशद खान और ग्लेन फिलिप्स।
कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-
इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 12 अप्रैल को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच यह मैच आज रविवार 12 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 3 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

