कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का लीग स्टेज का चौथा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रही है।
इस मुकाबले में केकेआर ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी शुरू की, लेकिन टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ओपनिंग बल्लेबाज़ फिन एलन सिर्फ 9 रन बनाकर पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहे दिग्वेश सिंह राठी ने कैच किया, लेकिन अब इस कैच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
बाउंड्री पर कैच लेने के बाद चर्चा में है फिन एलन का विकेट
फिन एलन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज़ प्रिंस यादव के खिलाफ दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर थर्ड मैन की दिशा में काफी ऊंची चली गई।
ನಿಮ್ಮ ಪ್ರಕಾರ ಇದು Out? ಅಥವಾ Not out?👀
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #KKRvsLSG | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.
#TATAIPL pic.twitter.com/Gz6D0iEMSB
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 9, 2026
वहां फील्डिंग कर रहे दिग्वेश सिंह राठी ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन उनका एक पैर बाउंड्री लाइन के बेहद करीब था। देखने में ऐसा लग रहा था मानो पैर बाउंड्री को छू रहा हो। इसके बावजूद फील्ड अंपायर ने कैच को सही करार दिया और इसे थर्ड अंपायर के पास नहीं भेजा। खास बात यह भी रही कि जब राठी ने कैच लपका, तो बाउंड्री के पास लगी विज्ञापन कर्टन भी हल्की सी हिलती हुई नजर आई, जिससे शक और गहरा गया।
ऑनफिल्ड अम्पायर की थी गलती क्या ?
केकेआर के ओपनिंग बल्लेबाज़ फिन एलन के कैच को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उसमें अगर गलती की बात करें तो सबसे पहले फील्ड अंपायर पर नजर जाती है, जिन्होंने इस कैच को थर्ड अंपायर के पास नहीं भेजा।
Digvesh Rathi shoes clearly touch to boundary rope. It's clear not out but Umpire did not check.?
Nah man Finn Allen was not out 🥹#KKRvsLSG pic.twitter.com/ae1bBL1rGB
— Nafees (@Nafees_22) April 9, 2026
वहीं, फिन एलन भी कैच लिए जाने के तुरंत बाद बिना किसी अपील के पवेलियन की ओर लौट गए। अगर वह अंपायर से इस फैसले की समीक्षा के लिए थर्ड अंपायर की मांग करते, तो इस कैच को दोबारा जांचा जा सकता था।

