PBKS vs SRH मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आईपीएल 2026 सीजन का आज 17वाँ मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा 2026 में पंजाब की टीम ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है । वही सनराइजर्स हैदराबाद ही टीमों को तीन मैच में मात्र एक मैच ही जीत पायी है।
PBKS vs SRH मुकाबले के लिए महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और मैदान छोटा होने की वजह से बड़े शॉट लगाना आसान रहता है।
हालांकि मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, बल्लेबाज़ी और भी आसान हो जाती है। खासकर रात के मुकाबलों में ओस का असर देखने को मिलता है, जिससे दूसरी पारी में रन बनाना और आसान हो जाता है।
यही वजह है कि यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। हालांकि, अगर पहली पारी में कोई टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर दे, तो उसे लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता।
- पहली पारी एवरेज स्कोर- 171
- दूसरी पारी एवरेज स्कोर- 164
पिच व मौसम का रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार, 11 अप्रैल को मुल्लापुर का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। आज यहां अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
मुकाबले के दौरान यहां नमी 18 प्रतिशत से 34 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि अच्छी बात यह है कि आज वर्षा की कोई भी संभावना नहीं है।
PBKS और SRH की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियंश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर्स : नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स : जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी,प्रफुल हिंगे, कमिंदु मेंडिस
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

