CSK vs DC मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आईपीएल 2026 सीजन का आज 18वाँ मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम के बीच खेला जा रहा है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 मैच खेले हैं सभी में हार का सामना करना पड़ा है । वही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तीन मैच में 2 में जीत और एक मैच में हार मिली है।
CSK vs DC मुकाबले के लिए एमए चिदम्बरम क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पिछले कुछ सालों में बल्लेबाज़ों के लिए काफी बेहतर हो गई है। यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट लगाना आसान हो जाता है। भले ही स्क्वायर बाउंड्री लंबी हैं, लेकिन पिच की गुणवत्ता ऐसी है कि यहां अक्सर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता है, बल्लेबाज़ी आसान होती चली जाती है। यही वजह है कि टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। हालांकि, अगर पहली पारी में कोई टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर दे, तो उसका पीछा करना आसान नहीं होता।
- पहली पारी का औसत स्कोर -167 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर -153 रन
पिच व मौसम का रिपोर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शनिवार 11 अप्रैल को चेन्नई में मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहने वाला है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अच्छी बात यह है कि आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं, इसलिए दर्शकों को मैच बिना किसी रुकावट के आराम से देखने को मिलेगा।
CSK और DC की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन(विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़(कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम डूबे, डेवॉल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद
दिल्ली कैपिटल(DC): पथुम निस्सांका, केएल राहुल(विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्सर पटेल(कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औक़िब नबी दार, लुंगी नग़िडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

