IPL 2026: आईपीएल 2026 का 22 वां मैच आज मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से हराया था।
जबकि दूसरी तरफ अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम को लखनऊ की टीम के खिलाफ खेलते हुए 3 विकेट से हार मिली थी। वहीं आज के इस मैच में ये दोनों टीमें जीतना जरूर चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
KKR टीम के खिलाफ खेलते हुए CSK का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इनमें से कुल 20 मैचों में जीत मिली है।

जबकि इस बीच केवल 11 ही मैचों को केकेआर की टीम जीतने में सफल रही है। वहीं उस दौरान उनके एक मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए हैं। तब इनमें से दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था।
आज इस तरह की हो सकती है KKR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम को लखनऊ की टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में केकेआर की तरफ से केवल अजिंक्य रहाणे, रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। जबकि उसी मैच में गेंदबाजों का भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था। लेकिन आज के इस मैच में केकेआर की टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

KKR की संभावित एकादश : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और माथीशा पथिराना।
KKR के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल और तेजस्वी दहिया
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से हराया था। तब उस मैच में चेन्नई के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने नाबाद रहते हुए 115 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में जेमी ओवरटोन और अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं आज भी उनसे चेन्नई की टीम को उसी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।
आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई में मौसम अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं हैं। जिससे सभी दर्शकों को मैच बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर :-

केकेआर के बल्लेबाज रघुवंशी ने इस सीजन में 4 पारियों में 51.66 की औसत और 158.16 की स्ट्राइक रेट के साथ 155 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा चेन्नई के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 115 रन की पारी खेली थी। तभी तो आज भी वह विपक्षी गेंदबाजों पर भारी पड़ सकते हैं। जबकि गेंदबाजी में चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन में 19.62 की गेंदबाजी औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 14 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

