सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका मानना था कि नही विकेट हैं इसलिए इस पर गेंद रुककर आएगी और दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी।
ईशान ने खेली ताबड़तोड़ 91 रनों की पारी
हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। लेकिन कप्तान ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने शुरू से ही काउंटरअटैक जारी रखा और देखते ही देखते अर्धशतक लगा दिया।
उसके बाद भी ईशान रुके नहीं और उन्होंने रन बनाना जारी रखा। हेनरिक क्लासेन ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। हालांकि ईशान शतक नहीं लगा सकें और 91 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद की टीम जैसे तैसे करके 216 रन बोर्ड पर लगाने में सफल हुई।
प्रफुल के आगे राजस्थान रॉयल के टॉप ऑर्डर ने टेके घुटने
217 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स का पूरा दारोमदार टॉप ऑर्डर पर था। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल।लगातार अच्छी स्टार्ट दे रहे थे। लेकिन इस मैच में हैदराबाद ने प्रफुल हिंगे को खिलाया था। पहले ही ओवर में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरआर की कमर तोड़कर रख दी।
पहले ही ओवर में 3 विकेट झटक लिए। सूर्यवंशी, ध्रुव जुरैल और प्रिटोरियस तीनों खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ था कि पहले ही ओवर में किसी गेंदबाज ने 3 विकेट लिए हो।
पावरप्ले में ही आधी टीम पहुंची पवेलियन
हैदराबाद के गेंदबाज यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसके बाद रियान को भी चलता किया। वहीं दूसरे नए तेज गेंदबाज शाकिब ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। आरआर की आधी टीम पावरप्ले के 3 ओवरों में 9 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गई थी। उसके बाद रविंद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा ने थोड़ा संभलकर खेला।
हालांकि रनरेट उनकी पहुंच से लगातार दूर जाता जा रहा था। लेकिन वो दोनों ये प्रयास कर रहे थे कि हार तो रहे ही हैं लेकिन ज्यादा बुरी तरह से न हारे वरना नेट रनरेट पर प्रभाव पड़ेगा।
शाकिब और प्रफुल ने दिलाई SRH को बड़ी जीत
हुआ भी यह 100 रन पार करने के बाद दोनों ने और जोखिम उठाना शुरू किया लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो आउट हुए और उसके बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से मैच जीतकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
शाकिब ने भी काफी प्रभावित किया और 4 विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से शाकिब और प्रफुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

