KRAFTON India अपने अब तक के सबसे फेमस कॉस्मेटिक ड्रॉप के जरिए गेम में प्लेयर्स की आइडेंटिटी(Identity) और स्टाइल को और ज्यादा खास बना रहा है। इस अपडेट की सबसे बड़हिया बात यह है कि Phoenixtra X-Suit है, जिसके साथ ही फैंस का पसंदीदा Dark Raven सेट भी दोबारा गेम में लौट आया है। इस आर्टिकल में हम आपको Phoenixtra X-Suit के बारे में बताएंगे।
Phoenixtra X-Suit हुआ BGMI में लाइव, प्लेयर्स के लिए बड़ा मौका
Phoenixtra BGMI के अब तक का सबसे एडवांस X-Suits में से एक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें मल्टी-स्टेज अपग्रेड सिस्टम, चेंज होते हुए विज़ुअल्स और एक ट्रांसफॉर्मेशन-बेस्ड डिज़ाइन देखने को मिलता है, जिसमें माउंट-स्टाइल ग्लाइडर और बढ़िया एनिमेटेड इफेक्ट्स जैसे यूनिक एलिमेंट मौजूद है।
वहीं, Dark Raven एक बार फिर BGMI के सबसे आइकॉनिक X-Suits में एक बार से वापसी कर रहा है। इसे खास तौर पर डार्क और स्टील्थ-फोकस्ड प्लेस्टाइल को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, जिसमें शार्प विंग-इंस्पायर्ड लुक, किल इफेक्ट्स और कस्टम इमोट्स भी प्राप्त होते हैं। इसकी पिछली रेयरिटी और लिमिटेड उपलब्धता की वजह से यह पहले से ही काफी डिमांड में रहा है, खासकर उन पुराने प्लेयर्स के बीच जो इसे इसके शुरुआती रिलीज़ के दौरान हासिल नहीं कर पाए थे।
BGMI में सिर्फ अच्छा खेलना ही जीत दिलाता है, लेकिन आपकी पहचान ही आपको अलग बनाती है। वक्त के साथ X-Suits सिर्फ कॉस्मेटिक आइटम नहीं रहे, बल्कि गेम के अंदर एक तरह की पहचान बन चुके हैं। ये खिलाड़ियों की रेयरिटी, उनकी प्रगति और उनके स्टेटस को दिखाते हैं, वो भी ऐसे अंदाज़ में, जैसा गेम के बहुत कम आइटम कर पाते हैं। लॉबी से लेकर फाइनल क्लच तक, आपका आउटफिट अब इस बात का आईना बन चुका है कि आपने गेम में कितना सफर तय किया है।
इन दोनों सूट्स में BGMI का X-Suit प्रोग्रेशन सिस्टम फॉलो होता है, जहां असली वैल्यू बेस अनलॉक से ज्यादा अपग्रेड में होती है। खिलाड़ी शुरुआत एक बेस वर्जन से करते हैं और धीरे-धीरे इसे लेवल अप करके नए किल इफेक्ट्स, बेहतर लॉबी एनिमेशन, यूनिक इमोट्स, MVP शोकेस और आखिर में एक शानदार फाइनल ट्रांसफॉर्मेशन अनलॉक करते हैं, जो सूट के पूरे लुक को पूरी तरह बदल देता है।
सिर्फ लिमिटेड-टाइम X-Suit इवेंट्स में मिलता है मौका
- खिलाड़ी बेस सूट पाने के लिए UC-आधारित स्पिन सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।
- इसके बाद अपग्रेड के लिए उन्हें लगातार इवेंट में हिस्सा लेना पड़ता है और अतिरिक्त स्पिन करने होते हैं।
- जैसे-जैसे टियर ऊपर जाते हैं, ड्रॉप रेट काफी कम हो जाते हैं, जिससे इन आइटम्स की रेयरिटी और वैल्यू और भी बढ़ जाती है।

