बिहार के शाकिब हुसैन ने IPL 2026 में SRH के लिए RR के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया।
बिहार के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन (Sakib Hussain) IPL 2026 में उस समय चर्चा में आए, जब उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में डेब्यू का मौका दिया। 21 साल के इस गेंदबाज को 30 लाख रुपये में खरीदा गया था और उन्होंने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल का विकेट लेकर शानदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू आईपीएल मैच में 4 ओवरों में 4/24 का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे SRH को 57 रनों से जीत मिली।

घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरकर IPL तक पहुंचने वाले साकिब एक राइट आर्म मीडियम पेसर हैं। उनकी गेंदबाजी में स्विंग और कंट्रोल दोनों दिखता है, जो उन्हें पॉवरप्ले और बीच के ओवरों में उपयोगी बनाता है। इसीलिए, कम उम्र में ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
व्यक्तिगत जानकारी (Sakib Hussain Personal Information)
- पूरा नाम: साकिब हुसैन
- जन्म: 14 दिसंबर 2004
- उम्र: 21 वर्ष
- बैटिंग स्टाइल: राइट हैंड बैट
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम
- भूमिका: गेंदबाज
- टीमें: बिहार, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स
17 साल की उम्र में ही दिखा था शाकिब हुसैन का टैलेंट
साकिब हुसैन ने बहुत कम उम्र में ही अपने टैलेंट का संकेत दे दिया था। 2022-23 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने अपने दूसरे ही मैच में 4 विकेट लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
यही प्रदर्शन उनके करियर का पहला बड़ा टर्निंग पॉइंट बना, जिसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार मौके मिलने लगे और उन्होंने खुद को एक उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया।
घरेलू क्रिकेट में साकिब ने किया है दमदार प्रदर्शन

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साकिब ने 6 मैचों में 16 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/41 रहा है। यह पांच विकेट हॉल उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में हासिल किया, जिसने उनकी पहचान और मजबूत कर दी।
टी20 क्रिकेट में उन्होंने 12 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। भले ही इकॉनमी थोड़ी ज्यादा रही हो, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है।
साकिब हुसैन का IPL सफर

साकिब हुसैन को पहली बार IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने साइन किया था, लेकिन उन्हें उस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला और बाद में रिलीज कर दिया गया।
IPL 2026 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला, जहां उन्होंने अपने पहले ही मैच में विकेट लेकर शानदार शुरुआत की।
शाकिब हुसैन की खेलने की शैली
साकिब हुसैन एक राइट आर्म मीडियम पेसर हैं, जो नई गेंद से स्विंग कराने में सक्षम हैं। उनकी गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी लाइन और लेंथ है, जिससे वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाते हैं।
मिडिल ओवर्स में वह रन कंट्रोल करने के साथ साथ विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। बल्लेबाजी में वह लोअर ऑर्डर में छोटे लेकिन काम के रन बना सकते हैं।
साकिब हुसैन के करियर आँकड़े (Career Stats)
इंटरनेशनल करियर
- अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं
फर्स्ट क्लास करियर
- मैच: 6
- विकेट: 16
- बेस्ट: 6/41
- औसत: 30.75
टी20 करियर
- मैच: 13
- विकेट: 14
- बेस्ट: 4/20
- इकॉनमी: 9.34
IPL करियर
- मैच: 1
- विकेट: 4
- बेस्ट: 4/24
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20 डेब्यू: बिहार के लिए आंध्र प्रदेश के खिलाफ, इंदौर, 2022
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: बिहार के लिए कर्नाटक के खिलाफ, पटना, 2024
- पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट: कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024
- IPL डेब्यू: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, हैदराबाद, 2026
- पहला IPL विकेट: यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स), आईपीएल 2026
21 वर्षीय युवा खिलाड़ी साकिब हुसैन अभी अपने करियर के शुरुआती दौर में हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट और IPL में अपनी छाप छोड़ी है, उसे देखते हुए वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम बन सकते हैं।
(Note: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

