पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 22वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर ज़ाल्मी के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ठीक ठाक ही है।
तो चलिए जानते हैं कि पेशावर ज़ाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स में कौन सी टीम हैं आगे?
पेशावर ज़ाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच अब तक 26 मैच खेले गए हैं। इसमें पेशावर ने 13 तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने 12 मुकाबलों में बाजी मारी हैं। वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस राइवलरी में पेशावर ज़ाल्मी की टीम को बढ़त प्राप्त हैं।
कुल मैच: 23
पेशावर ज़ाल्मी जीता: 13
क्वेटा ग्लैडिएटर्स जीता: 11
नो रिजल्ट: 1
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं।
नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 39% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 61% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 39% (46 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 61% (74 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 15 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें पेशावर ज़ाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स मैच?
पेशावर ज़ाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
पेशावर ज़ाल्मी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स संभावित प्लेइंग 11
पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स
सऊद शकील (कप्तान), शमील हुसैन, ख्वाजा नफे, राइली रूसो, हसन नवाज, बेन मैकडरमोट (विकेटकीपर), टॉम कुरेन, अहमद डेनियल, अल्ज़ारी जोसेफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

