Level Infinite ने अभी PUBG Mobile के बीटा सर्वर पर वर्जन 4.4 को ऐड कर दिया है। इस नए अपडेट में एक नया थीम मोड, बहुत से नए फीचर्स और ढेर सारे चेज को ऐड किया गया है।
बस इतना ही नहीं , बीटा अपडेट के साथ व्हीपन के बैलेंस में भी कुछ खास बदलाव किया गए हैं, जिससे गेमप्ले शनदार अनुभव मिलने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको PUBG Mobile 4.4 अपडेट के नए फीचर्स के बारे में बताएँगे।
PUBG Mobile 4.4 अपडेट बीटा में ऐड हुए व्हीपनस के बारे में जानें
स्नाइपर राइफल
इस अपडेट के बाद से दूरी बढ़ने पर स्नाइपर शॉट का डैमेज कम नहीं होगा। साथ ही, हर हिट पर आर्मर को पहले से ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। ये बदलाव बोल्ट-एक्शन और DMR दोनों तरह की राइफल्स में काम करेगा।
असॉल्ट राइफल
मिड से लॉन्ग रेंज के लिए इनका डैमेज पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा तेजी से काम कर सकता है।
शॉटगन :
शॉट लगने पर आर्मर को कम डैमेज होगा और गोलियों का फैलाव (spread) भी बढ़ा दिया गया है, जिससे सटीकता सी कम हो गई है।
Panzerfaust (अपडेट):
इसमें डैमेज का एरिया बढ़ा दिया है, लेकिन घातक दायरा वही रहेगा। पीछे की तरफ होने वाले ब्लास्ट का डैमेज और रेंज थोड़ी सी कम कर दी गयी है। वहीं, अब यह व्हीकल को पहले से ज्यादा डैमेज करेगा।
PUBG Mobile 4.4 अपडेट के बारे में जानें
शहरी इलाकों में बदलाव: गेम के चार बड़े सिटी Yasnaya Polyana, Ruins, Ferry Pier और Mylta को अब पुराने खंडहरों वाले शानदार लुक में बदल दिया गया है। Ruins और Ferry Pier को पूरी तरह नया डिज़ाइन दिया गया है, जबकि Yasnaya Polyana और Mylta में सिर्फ ट्रायल एरिया के आसपास हल्के बदलाव किए गए हैं।
Coronation एरिया: यह एक शानदार floating island है। यहाँ उतरते ही आपको बाकी टीमों से लड़ते हुए Origin Embers इकट्ठा करने होते हैं। जब आपके पास काफी Embers हो जाएं, तो आप Sun Chariot का इस्तेमाल कर सकते हैं और टापू के अंदर मौजूद ताकतवर Centaur boss को चुनौती दे सकते हैं।
थीम से जुड़े फ़ीचर्स
Prometheus’ Trial: मैप के बदले हुए चार बड़े शहरों में Sacred Fire जलाकर उसकी रक्षा करनी होती है। इससे आपको अच्छा loot और ज्यादा Honor मिलता है।
Spartan’s Trial: इसमें आपको कुछ समय तक Battle Flag को बचाना होता है और दुश्मनों को पीछे धकेलना पड़ता है। कुछ राउंड में आपको extra attack power और “unyielding” बफ मिलता है, जिससे आप देर से नॉक होते हैं और लड़ाई में फायदा मिलता है।
Achilles’ Trial: इसमें आपको कुछ समय के लिए खास power मिलती है, जिससे आप phantoms को तेजी से ढूंढकर खत्म कर सकते हैं। आपका reward आपके performance पर निर्भर करता है।
Icarus’ Trial: इसमें आपको अपनी jumping skills का इस्तेमाल करके सबसे ऊंची जगह तक पहुंचना होता है।
Parkour Mission: तय समय के अंदर parkour पूरा करने पर आपको loot के साथ-साथ कुछ समय के लिए उड़ने की ताकत भी मिलती है।
Gryphon Trial: इसमें आपको Gold Ball को किक मारकर गोल करना होता है, और स्कोर के हिसाब से rewards मिलते हैं।

