MI vs PBKS मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 24वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और पहले खिताब की तलाश कर रही पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs PBKS मैच में कौन जीतेगा।
MI vs PBKS में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 6
मुंबई इंडियंस जीता: 4
पंजाब किंग्स जीता: 2
नो रिजल्ट: 0
MI vs PBKS: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होती है। इस विकेट पर ट्रू बाउंस होने के चलते गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।
पहली पारी के शुरुआती कुछ ओवरों में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए हल्का फुल्का स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती चली जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। क्योंकि यहां कोई भी टोटल डिफेंड करना सेफ नहीं होता है।
लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना थोड़ा मुश्किल जरूर हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर- 182
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 171
MI vs PBKS: संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।
MI vs PBKS: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
मुंबई इंडियंस: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। रोहित और रिकलतन की जोड़ी आक्रामक शुरुआत देने का दम रखती हैं, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पा रही है। मिडल ऑर्डर में भी सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।
गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी मौजूद है जबकि मयंक मार्कन्डे मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं। हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं जो किफायती गेंदबाजी करते हैं और जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: MI vs PBKS Ground Report: वानखेड़े स्टेडियम मुंबई की ग्राउंड रिपोर्ट, रिकॉर्ड और आँकड़े
पंजाब किंग्स: पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।
MI vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन MI की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन पंजाब किंग्स के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के MI vs PBKS मुकाबले में मुंबई के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक वो अपने घर में 2 में से 1 मैच जीते हैं। बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मुकाबले में घर में मिली हार ने उनके हौसले तोड़ दिए हैं।
इसके उलट PBKS अपने घर में दोनों मुकाबले जीत कर आ रही हैं। दोनों टीमों के पास बहुत से अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं पर मैच का रुख पलट सकते हैं लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की फॉर्म नहीं लगी हुई हैं जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स काफी शानदार फॉर्म में है। इसलिए इस मुकाबले में PBKS के जीतने के चांस ज्यादा है।

