Axelsen Retires: डेनमार्क के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन ने बीते दिन बुधवार, 15 अप्रैल को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके चलते हुए अब भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने डेनमार्क के दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के संन्यास पर उनके लिए एक भावुक संदेश लिखा है।
विक्टर एक्सेलसन के संन्यास पर लक्ष्य सेन ने लिखा भावुक संदेश :-
भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के संन्यास पर भावुक संदेश लिखा है। इस बीच अब लक्ष्य सेन ने उनके लिए कहा है कि एक्सेलसेन को बैडमिंटन इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

इस बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि बैडमिंटन खुद को भाग्यशाली मानेगा कि उसे एक्सेलसेन जैसा खिलाड़ी मिला है। इसके बाद उन्होंने कहा कि क्सेलसेन की महानता सिर्फ उनके खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी उतना ही प्रेरणादायक है।
एक्सेलसन ने ओलंपिक में जीता है स्वर्ण पदक :-

डेनमार्क के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन पुरुष एकल बैडमिंटन के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक भी जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 और 2022 में विश्व चैंपियनशिप खिताब भी जीता था।
एक्सेलसेन के संन्यास पर भावुक हुए लक्ष्य सेन :-
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपने संदेश में दोनों के साझा सफर को याद करते हुए कहा है कि दुबई में साथ ट्रेनिंग करने से लेकर ऑल इंग्लैंड ओपन और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर मुकाबला करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा है। इसके अलावा हम दोनों खिलाड़ियों की आखिरी भिड़ंत पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हुई थी।

तब उसमें एक्सेलसेन ने 22-20, 21-14 से जीत दर्ज की थी और बाद में उन्होंने स्वर्ण पदक भी जीता था। इसके अलावा हम दोनों के बीच कुल 9 मुकाबलों में एक्सेलसेन ने 8 बार जीत हासिल की थी। जबकि मुझे इस दौरान केवल एक ही मैच में जीत मिली थी। वहीं उनकी यह जीत जर्मन ओपन में आई थी।इसके अलावा एक्सेलसेन ने अपने पूरे बैडमिंटन करियर में 100 से अधिक हफ्तों तक विश्व नंबर-1 का स्थान बनाए रखा था।
World champion Shi Yu Qi 🇨🇳 clashes against Olympic champion Viktor Axelsen 🇩🇰.#BWFWorldTour #DenmarkOpen2025 pic.twitter.com/ZTkrc4OmvS
— BWF (@bwfmedia) October 18, 2025
इसके अलावा उन्होंने साल 2021 से 2023 तक लगातार तीन बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स भी जीता था और कुल मिलाकर उन्होंने पांच बार यह खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा उन्होंने 10 सुपर 1000 खिताब भी जीते हैं। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अंत में एक्सेलसेन को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह सफर हमेशा यादगार रहेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

