IPL 2026: भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस बीच छेत्री ने एमआई टीवी के वीडियो में कहा कि, “मैं इस स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं लेकिन जब भी मैं यहां आया हूं, तो यह मेरे लिए एक अद्भुत एहसास रहा है। मेरे लिए यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
मुंबई इंडियंसके ट्रेनिंग कैम्प पहुंचे सुनील छेत्री :-

भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे थे। इस दौरान एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सुनील छेत्री को एमआई की जर्सी भेंट की थी। इसके अलावा ट्रेनिंग सेशन के दौरान पहुंचे सुनील छेत्री से एमआई के कई खिलाड़ी बात करते हुए भी दिखाई दिए थे। तब छेत्री ने महेला जयवर्धने, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कप्तान हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों से बातचीत की और अपने शानदार करियर के अनुभव को उनके साथ शेयर किया था।
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 15, 2026
इसके बाद भारतीय दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने एमआई टीवी के वीडियो में कहा कि, “मैं इस स्टेडियम में बहुत बार नहीं गया हूं लेकिन जब भी मैं यहां आया हूं, तो यह मेरे लिए एक अद्भुत एहसास रहा है। मेरे लिए यहां आकर खेल को अलग तरह से देखना बहुत अच्छा है। मैं मुंबई इंडियंस और फैंस को न केवल इस मैच के लिए बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

इसके अलावा मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत काफी शानदार रही थी। क्यूंकि इस टीम ने साल 2012 के बाद किसी भी सीजन का पहला मैच इस बार ही जीता था। लेकिन उसके बाद से मुंबई इंडियंस की टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। वहीं इस समय एमआई चार मैचों में तीन हार के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। इसके अलावा एमआई की टीम को आरसीबी के खिलाफ हुए अपने आखिरी मैच में 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा एमआई के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मैच में इंजर्ड होकर रिटायर हो गए थे। इसके बाद एमआई की तरफ से उस मैच में शरफेन रदरफोर्ड ने शानदार पारी खेली थी तब उन्होंने 31 गेंदों पर नौ छक्कों की मदद से 71 रन बनाए थे। लेकिन तब भी रदरफोर्ड अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

इसके अलावा अब मुंबई टीम का अगला मैच आज गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ है। वहीं अब एमआई के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी है। लेकिन अब एमआई के लिए पंजाब किंग्स के फॉर्म को देखते हुए बिल्कुल भी आसान नहीं लगता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

