IPL 2026: आईपीएल 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या ने इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट लेते ही क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी अब पूरे कर लिए हैं। इसके चलते हुए अब क्रुणाल पांड्या आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले केवल छठें स्पिनर बन गए हैं।
क्रुणाल पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड :-
आरसीबी के स्टार स्पिनर क्रुणाल पांड्या इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 10वां ओवर डालने आए थे। तब इस ओवर की पांचवी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

अब इस विकेट के साथ ही क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। वहीं इस मैच में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 38 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इस मैच में उन्होंने अपना दूसरा शिकार अब्दुल समद को बनाया था।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठें स्पिनर बने क्रुणाल पांड्या :-
A century of wickets in the #TATAIPL for the man all of 12th Man Army loves. ❤️
Never stop Aura Farming, KP! 🥶❤️🔥 pic.twitter.com/ytN05A8Cdv
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 15, 2026
इसके चलते हुए अब आरसीबी के स्टार स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल में एक बड़ा माइलस्टोन भी हासिल कर लिया है। क्यूंकि अब वह आईपीएल के इतिहास में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले केवल छठें स्पिनर ही बने हैं। इसके अलावा आईपीएल में सुनील नरेन इस समय सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 195 विकेट चटकाए हैं।
1️⃣0️⃣0️⃣ reasons to fear Krunal Pandya 🥵
From the first wicket to the century mark, it’s always been about that pinpoint control & ice-cold composure. 🥶#TATAIPL | #IPLRivalryWeek 2026 ➡️ #RCBvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/nyGp1mrMqj pic.twitter.com/nRWHLfaBWb
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 15, 2026
इसके बाद दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। उन्होंने भी आईपीएल में कुल 187 विकेट लिए हैं। इसके बाद रवींद्र जडेजा इस मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 173 विकेट लिए हैं। इसके बाद पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह कुल 150 विकेट के साथ चौथे नंबर पर आते हैं। इसके बाद अक्षर पटेल पांचवे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने भी आईपीएल में अभी तक कुल 31 विकेट लिए हैं। इसके बाद अब 101 विकेट के साथ क्रुणाल पंड्या आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले छठें खिलाड़ी बन गए हैं।
आईपीएल में 100+ विकेट लेने वाले स्पिनर्स की लिस्ट इस प्रकार है :-
सुनील नरेन : 195 विकेट
रविचंद्रन अश्विन : 187 विकेट
रविंद्र जडेजा : 173 विकेट
हरभजन सिंह : 150 विकेट
अक्षर पटेल : 131 विकेट
क्रुणाल पंड्या : 101 विकेट
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

