पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 54 रन से हराकर अपनी अजेय स्ट्रीक बरकरार रखी है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। क्योंकि इस विकेट पर चेस करना फायदेमंद रहता है। लेकिन प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रियांश ने 93 तो कोनोली ने 87 रन बनाए। जिसके चलते पंजाब किंग्स 254 रन बनाने में सफल हुई।
ठीक रही लखनऊ की शुरुआत
256 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया। इस बार मिचेल मार्श के साथ आयुष बड़ौनी ओपनिंग करने आए। दोनों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन रन चेस इतना बड़ा था और उसके दबाव में वो अपने शॉट को ज्यादा पावर से मारने के चक्कर में टाइम नहीं कर पा रहे थे और वो सीधे फील्डर के हाथों में जा रहे थे।
दोनों ने पावरप्ले में 61 रन जोड़े लेकिन यह काफी नहीं थे क्योंकि शुरुआत से ही रिक्वायर्ड रन रेट लगभग 13 का चाहिए था और वो रन 10 के औसत से बना रहे थे। जिसके चलते रिक्वायर्ड रन रेट लगातार बढ़ता जा रहा था।
ऋषभ ने खेली तेज पारी, हार को नहीं टाल पाए
आयुष के आउट होने के बाद ऋषभ और मार्श ने तेजी से रन बनाए लेकिन वो भी जरूरी रन रेट के कारण गलती कर बैठे और आउट हो गए। ऋषभ ने 23 गेंद में 43 तो मार्श ने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म अभी भी बरकरार हैं और वो 9 गेंदों में 9 रन बनकर चलते बने।
मार्करम को इस मैच में ओपनिंग की जगह मिडल ऑर्डर में भेजा गया। उन्होंने आकर ही बड़े शॉट खेले और मुकुल चौधरी ने भी उनका बखूभी साथ निभाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और जीत उनके हाथ से निकल चुकी थी।
पंजाब ने दर्ज की आसान जीत
मार्करम ने अंत में 22 बॉल में 42 तो मुकुल चौधरी ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए। ये दोनों मिलकर सिर्फ हार का अंतर ही कम कर सकें। पंजाब ने आसानी से यह मैच 54 रनों से जीत लिया। लखनऊ की टीम सिर्फ 200 रन तक ही पहुंच पाई। पंजाब की तरफ से मार्को यानसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
नंबर 1 पर बरकरार पंजाब किंग्स
इसी के साथ उनका अजेय अभियान अब तक बरकरार हैं और वो पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर बनी हुई है।
पीबीकेएस के अब 6 मैचों में 5 जीत और 1 हार के साथ 11 पॉइंट्स हो गए है और उनका प्लेऑफ में लगभग एक कदम पक्का हो गया है। वहीं लखनऊ की टीम 6 मैचों में 4 हार और 2 जीत के साथ 4 अंकों के साथ नंबर 8 पर बनी हुई है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

