पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यू चंडीगढ़ का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा होता है इसलिए एलएसजी ने यह निर्णय लिया था। यहां पर चेस करना फायदेमंद होता है।
प्रियांश और कोनोली ने दिलाई पंजाब को धमाकेदार शुरुआत
लखनऊ के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अब तक काफी शानदार गेंदबाजी की हैं। इस मैच में भी उन्होंने वैसे ही शुरुआत की। पहली पारी की पहली ही गेंद पर पिछले 2 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले प्रभसिमरन सिंह खाता खोले बिना ही शामी की गेंद पर चलते बने। लगा कि इस अच्छे बैटिंग विकेट पर भी सुपर जाइंट्स के बॉलर अपना दमखम दिखाएंगे।
हालांकि यह तो तूफान से पहले आने वाली शांति थी। लखनऊ के खिलाड़ियों और समर्थकों को यह अंदाज भी नहीं था कि इसके बाद क्या होने वाला हैं। कूपर कोनोली और प्रियांश आर्या ने कुछ गेंदें तो संभलकर खेली और एक बार जब उनकी पिच पर आंख जमी तो उन्होंने किसी भी गेंदबाजी को नहीं छोड़ा।
बेदम नजर आई लखनऊ की गेंदबाजी
न्यू चंडीगढ़ का विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा होता है और यहां ऑन द अप शॉट लगाए जा सकते हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी क्लास का भरपूर नजारा पेश किया। प्रियांश और कूपर ने लखनऊ के सभी गेंदबाज की जमकर धुनाई की। उन्होंने देखते ही देखते अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद भी वो दोनों नहीं रुके।
प्रियांश और कूपर ने मिलकर मात्र 13.2 ओवरों (80 गेंदों) में 182 रन जोड़ दिए। कोनोली 46 गेंदों में 87 रन बनाकर आउट हुए तो उनके पीछे बाकी बल्लेबाज भी बड़ा शॉट खेलकर तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गए। प्रियांश भी अपना शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों में 93 रन बनाए।
प्रिंस यादव ने जगाई कमबैक की आस
एक के बाद एक पंजाब के 8 रनों के अंदर 3 विकेट गिर गए। लग रहा था कि लखनऊ की टीम वापसी कर सकती हैं और पंजाब को बहुत बड़े स्कोर की तरफ जाने से रोक लगी।
नेहाल वढेरा जब 17वें ओवर में 208 के स्कोर में आउट हुए तो लगा कि अब पीबीकेएस बहुत बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी। लेकिन मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह के इरादे कुछ और ही थे।
शशांक और स्टोइनिस ने किया धमाकेदार फिनिश
शशांक और मार्कस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। दोनों ने अगली 17 गेंदों में मिलाकर 48 रन बनाए दिए और टीम को 250 के आंकड़े के पार ले गए।
पंजाब किंग्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

