BGMI एक बेहद फेमस गेम है, जिसे लाखों प्लेयर्स रोज़ खेलते रहते हैं। इस दौरान गेम में टेक्निकल या अकाउंट से जुड़ी दिक्कतें कभी भी आ सकती हैं। हर प्लेयर के लिए यह जानना यह काफी जरुरी है कि BGMI का ऑफिशियल सपोर्ट ईमेल पर कैसे संपर्क किया जाए। यह आर्टिकल में हम आपको Krafton तक अपनी बात समस्या को असरदार ढंग से कैसे पहुंचा सकते हैं। इसके बारे में बताएँगे।
BGMI ईमेल किसे करें
डेवलपर्स से संपर्क करने का सबसे सीधा तरीका उनका आधिकारिक ईमेल होता है। सामान्य सवालों या समस्याओं के लिए आप [email protected] पर मेल कर सकते हैं। यही ईमेल आईडी टेक्निकल इश्यू और अकाउंट रिकवरी से जुड़ी रिक्वेस्ट समस्या को ठीक करती है।
ईमेल भेजते समय इन बातों का ध्यान रखे
जब भी आप ईमेल भेजें, तो अपनी बात बिल्कुल साफ और सीधे तरीके से रखें। Krafton को रोज़ाना हजारों मैसेज मिलते हैं, इसलिए आपकी रिक्वेस्ट अलग दिखे, इसके लिए जरूरी है कि आप पूरी और सही जानकारी दें।
- कैरेक्टर ID: अपनी यूनिक न्यूमेरिकल गेम ID ज़रूर शामिल करें।
- इन-गेम नाम: अपना सही निकनेम लिखें, खासकर अगर उसमें कोई सिंबल हो तो उसे भी शामिल करें।
- डिवाइस की जानकारी: अपने फोन का मॉडल और ऑपरेटिंग सिस्टम बताएं, ताकि समस्या समझने में आसानी हो।
- समस्या का विवरण: अपनी दिक्कत को सरल और सीधे शब्दों में समझाएं।
- सबूत: अगर संभव हो, तो स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग ज़रूर अटैच करें, इससे आपकी बात और स्पष्ट हो जाती है।
इस तरह से पूरी जानकारी देने पर आपकी समस्या जल्दी और सही तरीके से सुलझने के चांस बढ़ जाते हैं।
गेम की आम समस्याओं की रिपोर्ट करने तरीका
1. कई प्लेयर्स को इन-गेम खरीदारी या UC लेते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका पेमेंट फेल हो जाए, तो तुरंत अपनी डिजिटल रीसीटी शेयर करें, क्योंकि Krafton को आपके क्लेम को जांचने के लिए ट्रांज़ैक्शन ID की की अवश्यकता होती है।
2. अकाउंट बैन होना भी एक आम समस्या है, जिसके लिए लोग सपोर्ट से संपर्क करते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका अकाउंट गलती से बैन हुआ है, तो मैन्युअल रिव्यू की रिक्वेस्ट करें।
3. इन-गेम सपोर्ट फीचर और ईमेल दोनों ही मददगार हैं, लेकिन ज़्यादातर मामलों में इन-गेम सिस्टम ज्यादा तेज़ काम करता है। इसके लिए BGMI ऐप में जाकर सेटिंग्स खोलें और नीचे दिए गए कस्टमर सर्विस आइकन पर क्लिक करें।
4. यह सेक्शन आम टेक्निकल समस्याओं के लिए ऑटोमेटेड सहायता देता है। आप तुरंत जवाब पाने के लिए बॉट से चैट भी कर सकते हैं। अगर बॉट आपकी समस्या हल नहीं कर पाता, तो वह आपको किसी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव से कनेक्ट कर देता है।
5. जहां तक रिस्पॉन्स टाइम की बात है, Krafton आमतौर पर 24 से 48 घंटे के अंदर जवाब दे देता है। बार-बार ईमेल भेजकर स्पैम करने से बचें, क्योंकि इससे आपकी रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग धीमी हो सकती है।

