मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले CSK ने खलील अहमद की जगह नए विदेशी गेंदबाज को मौका देने का फैसला किया है।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब हर मुकाबला बेहद अहम हो चुका है और ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम ने बड़ा बदलाव किया है। लगातार उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बीच टीम मैनेजमेंट अब प्लेइंग XI में नए कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।
दरअसल, पिछले मुकाबले में चोटिल होकर सीजन के बाकी बचे हुए मुकाबलों से बाहर हुए खलील अहमद की जगह अब टीम ने एक नए विदेशी खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया है। यह बदलाव ऐसे समय पर आया है जब CSK को पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के लिए लगभग हर मैच जीतना जरूरी है।
स्पेंसर जॉनसन को मिलेगा CSK के लिए डेब्यू करने का मौका
चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच ने साफ संकेत दिए हैं कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को इस मुकाबले में प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा। उन्हें टीम ने 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था और अब वह सीधे खलील अहमद की जगह लेते नजर आएंगे।
खलील अहमद पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद टीम को उनके बाहर होने के चलते मजबूरी में बदलाव करना पड़ा। ऐसे में जॉनसन का आना CSK के लिए एक नया विकल्प लेकर आता है, खासकर डेथ ओवर्स में वह टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
CSK के लिए क्यों अहम है यह रिप्लेसमेंट
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 6 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं। गेंदबाजी विभाग में कई बार टीम दबाव में नजर आई है, खासकर डेथ ओवर्स में काफी रन लीक हुए हैं।
ऐसे में स्पेंसर जॉनसन जैसे तेज गेंदबाज को शामिल करना CSK के लिए रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। उनकी गति और बाउंस मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली टीम के खिलाफ असर डाल सकती है।
IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

