हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली कप्तान।
भारत की महिला क्रिकेट टीम जो इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम के लिए शुरुआती तीन मुकाबले काफी निराशाजनक रहे हैं। इन तीनों ही मैचों में टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे उन्होंने नाम एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए, लेकिन जवाब में साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर 16.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।
महिला कप्तान के रूप में हरमनप्रीत कौर ने टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए
महिला टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाली कप्तान बन गई हैं साथ ही उन्होंने इस मामले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया है, जो पहले नंबर पर मौजूद थीं।
हरमनप्रीत कौर ने अब तक बतौर कप्तान 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिनमें उन्हें 125 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 32.79 की औसत से कुल 3017 रन बनाए हैं। उनके नाम इस दौरान एक शतक और 14 अर्धशतक भी लगाया है।
वहीं चमारी अटापट्टू अब 3016 रनों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 3000 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
टी20 इंटरनेशनल में बतौर महिला कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
- हरमनप्रीत कौर (भारत) – 3017 रन
- चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) – 3016 रन
- मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 2619 रन
- चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) – 2529 रन
- सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 2236 रन
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को चुनना होगा बेस्ट इलेवन
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने जा रहा है, साथ अब टीम इंडिया के पास अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अब तक खेले गए तीनों मैचों में भारतीय गेंदबाजों का जो प्रदर्शन रहा है, उसने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है साफ संकेत दिया है कि आगे गेंदबाज़ी यूनिट टीम के लिए चुनौती पैदा कर सकती है।

