संजू सैमसन के शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े में 207 रन का स्कोर खड़ा किया।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। इस पारी के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने इस सीजन का अपना दूसरा और आईपीएल में अपना पांचवां शतक लगाया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन पॉवरप्ले में ही चेन्नई ने मैच का टोन सेट कर दिया। शुरुआती झटकों के बावजूद टीम ने रन गति बनाए रखी और अंत में बड़ा टोटल खड़ा कर दिया।
संजू सैमसन ने जड़ा आईपीएल 2026 में अपना दूसरा शतक
सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने इस मुकाबले में शानदार खेलते हुए 54 गेंदों में 187.03 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
सैमसन ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पॉवरप्ले के बाद भी रन गति को गिरने नहीं दिया। उन्होंने पहले 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर उसी लय को जारी रखते हुए शतक तक पहुंचे।
पॉवरप्ले में CSK ने की तेज शुरुआत, फिर लगातार विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवरप्ले में 73 रन बनाए, लेकिन इस दौरान 2 विकेट भी गंवा दिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सरफराज खान ने 14 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम थोड़ी दबाव में आई। हालांकि, संजू सैमसन एक छोर संभालकर लगातार रन बनाते रहे।
मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। वहीं कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 18 रन बनाकर पारी को आगे बढ़ाया। अंत के ओवरों में जेमी ओवरटन ने 7 गेंदों में 15 रन बनाकर तेजी दिखाई, जिससे टीम 200 के पार पहुंच सकी। आखिरी 5 ओवर में चेन्नई ने 58 रन बनाए, जिसने स्कोर को 207 तक पहुंचा दिया।
मुंबई के गेंदबाजों ने किया औसत प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे किफायती गेंदबाजी मोहम्मद घजनफर ने की, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। श्वनी कुमार ने भी 2 विकेट हासिल किए, लेकिन 37 रन खर्च किए। जसप्रीत बुमराह को 1 विकेट मिला, जबकि हार्दिक पांड्या और अन्य गेंदबाज महंगे साबित हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी से पूरी तरह दबदबा बनाया और 207 रनों का ठीक-ठाक स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी देखते हुए इस पिच पर 208 रनों टारगेट ज्यादा मुश्किल नहीं है।
इसीलिए, यह देखना दिलचस्प रहेगा कि वह इस बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे करते हैं या चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने में कैसे कामयाब होते हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

