संजू सैमसन की धमाकेदार शतकीय पारी, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी।
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 207 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। टीम को इस बड़े टोटल तक पहुंचाने में ओपनर संजू सैमसन ने अहम योगदान दिया, जिन्होंने 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए और सीजन का अपना दूसरा शतक भी लगाया।
इस शानदार पारी के साथ सैमसन ने रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। इस आर्टिकल में हम इस रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे ।
टी20 शतकों में संजू सैमसन ने रोहित शर्मा की बराबरी की
भारतीय खिलाड़ियों में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली और अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 9-9 शतक लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अब रोहित शर्मा के साथ संजू सैमसन का भी नाम शामिल हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाते ही सैमसन ने अपने टी20 करियर का 8वां शतक पूरा कर लिया है।
अगर सैमसन के टी20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 337 मैचों में 30.93 की औसत से 8693 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्हींने बल्ले से 8 शतक और 54 अर्धशतक लगाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- विराट कोहली – 9 शतक
- अभिषेक शर्मा – 9 शतक
- रोहित शर्मा – 8 शतक
- संजू सैमसन – 8 शतक
IPL में CSK के लिए करनामा करने के बाद लिस्ट में संजू की एंट्री
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। इससे पहले रुतुराज गायकवाड़, मुरली विजय और शेन वॉटसन ने चेन्नई के लिए 2-2 शतक लगाए थे।
वहीं, आईपीएल इतिहास के शतकों की बात करें तो सैमसन ने केएल राहुल की बराबरी कर ली है। दोनों बल्लेबाजों के नाम अब 5- 5 शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने आईपीएल में 8 शतक जड़े हैं।

