मुंबई इंडियंस के सामने खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े में सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 /6 का स्कोर बनाया और फिर खतरनाक गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) को 104 रन पर समेट दिया। यह जीत चेन्नई के लिए काफी अहम रही।
इस मुकाबले में जहां चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने मुश्किल शुरुआत के बाद वापसी की, वहीं गेंदबाजों ने शुरुआत से ही लखनऊ पर दबाव बनाकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।
संजू सैमसन ने शतक जड़ा और एक छोर से पारी संभाली
संजू सैमसन ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 187.03 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और पावरप्ले के बाद भी रनगति को कम नहीं होने दिया। सैमसन ने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद भी उसी तेज़ लय को जारी रखते हुए शतक तक पहुंच गए।
यह भी पढ़े: कितनी महंगी कीमत पर खरीदी गई थी सभी IPL फ्रेंचाइजी? जानिए हर टीम की पूरी डिटेल्स
धीमी शुरुआत ने डुबोई मुंबई इंडियंस की नैया
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही तीन ओवरों के अंदर दानिश मलेवार, क्विंटन डी कॉक और नमन धीर के विकेट गंवा दिए। इनमें डी कॉक को छोड़कर बाकी दोनों बल्लेबाज़ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
पावरप्ले के भीतर तीन बड़े झटके लगने के बाद मुंबई इंडियंस पूरी तरह दबाव में आ गई। इसके बाद टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने 36 और तिलक वर्मा ने 37 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन टीम को मजबूत स्थिति में नहीं पहुंचा सके।
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने मचाया कहर
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से गेंदबाज़ी में अकील होसेन ने शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज़्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा नूर अहमद ने 2 विकेट झटके।
वहीं, बाकी गेंदबाज़ों में मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और गुरजापनीत सिंह ने 1-1 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

