गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कंडीशन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया।
साईं और शुभमन ने की शानदार शुरुआत
गुजरात की टीम पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने घर में बुरी तरह से हारकर आ रही थी। पिछले मुकाबले में वो 100 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस मैच में शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए मदद भी थी।
जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार शानदार लय में भी थे। लेकिन साईं सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी ने वो किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं।
शुभमन और साईं ने फिर से की सेंचुरी पार्टनरशिप
दोनों ने शुरू में समय लिया और एक बार जब वो सेट हुए तो खासकर साईं ने बेंगलुरु के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। क्या तेज गेंदबाज क्या स्पिनर्स उन्होंने किसी को भी नहीं छोड़ा। सुदर्शन ने देखते ही देखते अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और यह इस सीजन का उनका दूसरा अर्धशतक था।
दोनों ने एक बार फिर सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी की। आईपीएल में सबसे ज्यादा सेंचुरी पार्टनरशिप करने के मामले में यह जोड़ी दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब इनके नाम 8 शतकीय साझेदारी दर्ज हैं।
सुदर्शन ने पूरे किए आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन
शुभमन गिल थोड़ा संभलकर खेल रहे थे और जोखिम नहीं उठा रहे थे लेकिन सुदर्शन तेजी से रन बना रहे थे। इसी बीच उन्होंने आईपीएल करियर में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। साईं इस लीग में सबसे कम पारियों में इतने रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने हैं। गुजरात के ओपनिंग बल्लेबाज ने सिर्फ 47 पारियों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है।
शुभमन गिल 32 रन बनकर आउट हुए लेकिन उसके बाद बटलर ने उनका बखूभी साथ निभाया और इसी दौरान उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर लिया। यह उनके आईपीएल करियर का चौथा शतक था। हालांकि शतक लगाने के तुरंत बाद वो जोश हेजलवुड का शिकार हो गए।
अच्छी शुरुआत को नहीं भुना पाया मिडल ऑर्डर
बटलर भी तेजी से रन बनाने के चक्कर में अगले ओवर में आउट हो गए। गुजरात का कमजोर मिडल ऑर्डर फिर इस मैच में अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाया।
जेसन होल्डर को पहली बार इस सीजन खेलने का मौका मिला था और वो हमेशा से बेंगलुरु के खिलाफ अच्छा भी करते हैं। इस मैच में भी उन्होंने तो तेजी से रन बनाए लेकिन वाशिंगटन सुंदर वैसा नहीं खेल पाए जैसा उन्हें खेलना चाहिए था। होल्डर ने मात्र 10 गेंदों में 23 रन बनाए जबकि सुंदर ने 12 गेंदों में 19 रन बनाए। गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 205 रन बनाए।
आरसीबी की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने अपने स्पेल में 31 रन देकर 1 विकेट लिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

