साईं सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने धमाकेदार शतक लगाते हुए आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने साईं सुदर्शन
साई सुदर्शन ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। इस शतक के दौरान उन्होंने कुछ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वो आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने मात्र 47 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली हैं।
साईं ने क्रिस गेल, राहुल और गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ा
यहीं नहीं उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा हैं। उन्होंने 48 पारियों में 2000 रन बनाए थे। लेकिन साईं ने उनसे 1 पारी पहले ही यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।
आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब सुदर्शन पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रिस गेल, शॉन मार्श, ऋतुराज गायकवाड़ और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी (पारी)
साई सुदर्शन – 47 पारियां
क्रिस गेल – 48 पारियां
शॉन मार्श – 52 पारियां
ऋतुराज गायकवाड़ – 57 पारियां
केएल राहुल – 60 पारियां
गेंदों के मामले में भी साईं ने रचा इतिहास
यहीं नहीं साईं ने न सिर्फ सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे किए बल्कि बतौर भारतीय गेंदों के मामले में भी वो 6वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मात्र 1361 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है।
2000 आईपीएल रन के लिए ली गई सबसे कम गेंदें
1193 – अभिषेक शर्मा
1211 – वीरेन्द्र सहवाग
1306 – ऋषभ पंत
1326 – यशस्वी जयसवाल
1353 – यूसुफ़ पठान
1361 – साई सुदर्शन
RCB vs GT: मैच का हाल
RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन शुरुआत से ही मैच का मूड कुछ और ही दिख रहा था। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर आए और बिना किसी दबाव के खुलकर खेलना शुरू कर दिया। दोनों के बीच 13 ओवर में 128 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख तय कर दिया।
गिल 32 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सुदर्शन रुके नहीं। गुजरात ने साईं के शतक की बदौलत 20 ओवरों में 205 रन बनाए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

