LSG vs KKR मुकाबले में पिच और हालात बता रहे हैं कि मैच संतुलित रह सकता है
IPL 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 26 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा, जहां इस बार ब्लैक सॉइल पिच इस्तेमाल होने वाली है।
आईपीएल 2026 में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। लखनऊ लगातार हार के बाद पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गई है, वहीं कोलकाता भी जीत के लिए संघर्ष कर रही है। ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
LSG vs KKR में कौन सी टीम हैं आगे?
कुल मैच: 1
लखनऊ सुपर जायंट्स जीता: 1
कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 0
नो रिजल्ट: 0
LSG vs KKR: इकाना स्टेडियम, लखनऊ पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम आमतौर पर संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, जहां शुरुआत में बल्लेबाजों को मदद मिलती है लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का रोल बढ़ जाता है।
इस मैच में ब्लैक सॉइल पिच का इस्तेमाल होगा, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन स्पिनर्स भी बीच के ओवरों में गेम बदल सकते हैं।
लखनऊ में पहली पारी का औसत स्कोर – 172
लखनऊ में दूसरी पारी का औसत स्कोर – 161
LSG vs KKR: संभावित प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स: आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, ऐडन मार्करम, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सैफर्ट/मनीष पांडे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीपप सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना।
LSG vs KKR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
लखनऊ की टीम इस सीजन सबसे ज्यादा संघर्ष करती नजर आई है, खासकर बल्लेबाजी में। निकोलस पूरन और बाकी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम लगातार कॉम्बिनेशन बदल रही है लेकिन कोई खास फायदा नहीं मिला है।
हालांकि गेंदबाजी में टीम ने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी और बाकी गेंदबाज नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं, जो इस मैच में बड़ा फैक्टर हो सकता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता की टीम ने हाल ही में एक जीत हासिल की है, जिससे टीम का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा होगा। रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी अब फॉर्म में लौटते दिख रहे हैं।
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती स्पिन से बीच के ओवरों में दबाव बना सकते हैं, वहीं मथीशा पथिराना की वापसी टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। हालांकि टीम को डेथ ओवर्स में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
LSG vs KKR: कौन जीतेगा आज का मैच?
इकाना स्टेडियम की पिच को देखते हुए यह मुकाबला बैलेंस्ड रहने की उम्मीद है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मौका मिलेगा।
दोनों टीमों का इस सीजन प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन हालिया फॉर्म की बात करें तो कोलकाता थोड़ा बेहतर नजर आ रही है। लखनऊ की बल्लेबाजी लगातार फ्लॉप रही है, जो इस मैच में भी उन्हें पीछे कर सकती है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
मैच विनर – KKR
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

