संजू सैमसन ने आईपीएल में 5000 रन पूरे कर इतिहास रचा।
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच (CSK vs GT) चेन्नई में खेले जा रहे IPL 2026 के 37वें मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने आईपीएल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इसी के साथ वह एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गजों के अलग-अलग खास क्लबों में भी शामिल हो गए।
दरअसल, संजू सैमसन ने आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे कर लिए हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में सैमसन को इस माइलस्टोन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 4 रनों की जरूरत थी। उन्होंने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कगिसो रबाडा के खिलाफ चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली।
संजू सैमसन ने 180 पारियों में बनाए पांच हजार आईपीएल रन
संजू सैमसन ने यह उपलब्धि अपने 185वें आईपीएल मैच की 180वीं पारी में हासिल की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और आईपीएल 2026 के सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई अहम पारियां खेली हैं और खुद को लीग के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल किया है।
इस उपलब्धि के साथ ही सैमसन अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 5000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना, केएल राहुल और एमएस धोनी जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है, जबकि एबी डीविलियर्स और डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में उनसे ऊपर हैं।
आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट (गेंदों के हिसाब से)
1. एबी डीविलियर्स – 3288 गेंद
2. डेविड वॉर्नर – 3554 गेंद
3. संजू सैमसन – 3555 गेंद
4. सुरेश रैना – 3620 गेंद
5. केएल राहुल – 3688 गेंद
6. एमएस धोनी – 3691 गेंद
आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज बने संजू सैमसन
संजू सैमसन अब आईपीएल इतिहास में 5000 रन पूरे करने वाले 10वें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे और एबी डीविलियर्स यह कारनामा कर चुके हैं।
आईपीएल इतिहास में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट
1. विराट कोहली – 8989 रन
2. रोहित शर्मा – 7183 रन
3. शिखर धवन – 6769 रन
4. डेविड वॉर्नर – 6565 रन
5. केएल राहुल – 5579 रन
6. सुरेश रैना – 5528 रन
7. एमएस धोनी – 5439 रन
8. अजिंक्य रहाणे – 5184 रन
9. एबी डीविलियर्स – 5162 रन
10. संजू सैमसन – 5008 रन
(Note: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 26 अप्रैल 2026 तक अपडेटेड हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

