CSK vs GT मैच में गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई।
IPL 2026 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं। टॉस से पहले CSK vs GT Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में 7 मैच खेले हैं जिसमे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं जिसमे 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस मुकाबले में टीम कॉम्बिनेशन बड़ा फर्क पैदा कर सकता है।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
यह मैदान थोड़ा असमान बाउंड्री वाला है। एक साइड पर 63 मीटर की छोटी बाउंड्री है, जो बल्लेबाज़ों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। दूसरी तरफ 70 मीटर की बाउंड्री है, जो थोड़ी संतुलित है, जबकि सीधी बाउंड्री 79 मीटर की है।
चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां की विकेट पिछले कुछ समय से काफी फ्लैट रहती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।
इसे देखते हुए यह साफ है कि इस मुकाबले में टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। पॉवरप्ले में तेज शुरुआत मैच का रुख तय कर सकती है, इसीलिए दोनों टीमों के ओपनर्स पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।
CSK vs GT Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम में उर्विल पटेल को शामिल किया गया है।
CSK VS GT Playing XI: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार
गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु
दूसरी गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम में जेसन होल्डर और अरशद खान को टीम में खेलने का मौका दिया गया है।
CSK vs GT: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन और शिवम दुबे पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर शानदार फॉर्म में हैं साथ ही एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में CSK vs GT Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

