IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, जिसका फैसला आखिर में सुपर ओवर में हुआ। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। KKR ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 83 रन बनाए और नाबाद रहे, जबकि कैमरन ग्रीन ने 34 रन जोड़कर अच्छा साथ दिया। मोहसिन खान ने लखनऊ के लिए 5 विकेट झटके।
लखनऊ ने जवाब में पूरी कोशिश की और टीम भी 155 रन तक पहुंच गई। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मैच को टाई कर दिया, जिससे मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।
सुपर ओवर में लखनऊ की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई और टीम 2 विकेट खोकर सिर्फ 1 रन ही बना सकी। इसके बाद कोलकाता ने बिना समय गंवाए पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार अंदाज़ में मैच जीत लिया।
रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने खेली छोटी लेकिन असरदार पारी।
इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस मैच में उन्होंने अपनी फिफ्टी सिर्फ 42 गेंदों में पूरी की।
रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 83 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे । कैमरन ग्रीन ने इस मैच में खेले 21 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी, जिसमे 3 छक्के मौजूद हैं।
सुपर ओवर में कोलकाता ने मारी बाज़ी
सुपर ओवर में सुनील नरेन ने सिर्फ तीन गेंदों में निकोलस पूरन और मार्कराम को पवेलियन भेजकर मैच में रोमांच भर दिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।
चक्रवर्ती- अरोड़ा की घातक गेंदबाज़ी, KKR के लिए झटके दो-दो विकेट
वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट झटके, जिससे लखनऊ की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी। ऋषभ पंत ने 38 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जबकि एडेन मार्कराम ने 31 रन का योगदान दिया, लेकिन इसके बावजूद एलएसजी जीत हासिल नहीं कर पाई।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

