हाल ही में WrestleMania 42 में 28 साल के स्टार ओबा फेमी ने ब्रॉक लेसनर को पांच मिनट से भी कम समय में हराकर सभी को हैरान दिया है। NXT में शानदार प्रदर्शन के बाद फेमी ने इस साल के रॉयल रंबल ( Royal Rumble) से रॉ (RAW) में कदम रखा और तब से लगातार अपना दबदबा बना रहे हैं। उन्हें एक खतरनाक ‘मॉन्स्टर’ के रूप में पेश किया जा रहा है, साथ ही मुख्य रोस्टर में अब तक कोई भी उन्हें पिन से नहीं हरा पाया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कौन उन्हें पहली बार करारी हार दे सकता है, इसी कड़ी में हम ऐसे ही पांच बड़े रेसलर्स
की बात करेंगे जो ओबा फेमी को हरा सकते हैं।
ये 5 दिग्गज रेसलर्स ओबा फेमी को हराने की रखते हैं ताकत
5. गुंथर (Gunther)
गुंथर ने WWE में पहले ही बड़ी कामयाबियां हासिल कर ली हैं। गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों को हराना आसान नहीं होता, लेकिन गुंथर ऐसा कर चुके हैं। उनकी ताकत और दमदार प्रदर्शन उन्हें खास बनाते हैं। ऐसे में वह ओबा फेमी को हराने की पूरी क्षमता रखते हैं और भविष्य में दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।
4. ब्रॉन्सन रीड (Bronson Reed)
ब्रॉन्सन रीड और ओबा फेमी के बीच टक्कर भी देखने लायक होगी। दोनों ही बेहद ताकतवर और खतरनाक मॉन्स्टर रेसलर माने जाते हैं। ऐसे में अगर दोनों आमने-सामने आते हैं, तो मुकाबला काफी जबरदस्त हो सकता है। रीड अपनी ताकत के दम पर फेमी को झुकने पर मजबूर कर सकते हैं और उन्हें हराकर बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।
3. रैंडी ऑर्टन (Randy Orton)
रैंडी ऑर्टन ब्रांड बदलकर रेड ब्रांड में नजर आ सकते हैं। वह साल 2002 से कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं और उनका अनुभव उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है। ओबा फेमी के साथ उनका मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। ऑर्टन की ताकत और चालाकी के सामने फेमी को कड़ी चुनौती मिल सकती है, और वह उन्हें करारी हार भी दे सकते हैं।
2. सेथ रॉलिंस (Seth Rollins)
ओबा फेमी को भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है और आगे चलकर उनकी टक्कर सेथ रॉलिंस से हो सकती है। रॉलिंस के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है और वे कई दिग्गजों को मात दे चुके हैं। अपनी चालाकी और दमदार प्रदर्शन के दम पर रॉलिंस फेमी का घमंड तोड़ते हुए उन्हें आसानी से हरा सकते हैं।
1. रोमन रेंस (Roman Reigns)
रेसलमेनिया ( WrestleMania) 42 के बाद ओबा फेमी ने रोमन रेंस को मुकाबले के लिए ललकारा, जिसका जवाब भी उन्हें मिल गया। ऐसे में दोनों के बीच बड़ी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। रेंस इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम किए हुए हैं और उनका अनुभव उन्हें बेहद खतरनाक बनाता है। यही वजह है कि वे मेन रोस्टर में फेमी को पहली हार देने वाले सबसे मजबूत दावेदार माने जा सकते हैं।

