आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम ने 1 मई को जानकारी दी कि तेज गेंदबाज शिवम मावी ग्रोइन इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
मावी की जगह हैदराबाद ने युवा तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश को टीम में शामिल किया है। आरएस अंबरीश ICC Under-19 World Cup 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था।
अंबरीश की खास बात यह है कि वह सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाजी भी कर सकते हैं, जो टीम के लिए एक प्लस पॉइंट साबित हो सकता है।
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में अंबरीश ने किया था शानदार गेन्दबाजी
आरएस अंबरीश एक राइट-आर्म तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने ICC Under-19 World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 विकेट झटके थे और टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों भी हैं।फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में भी अंबरीश अपना डेब्यू कर चुके हैं, जहां उन्होंने तमिलनाडु की ओर से 2 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 2 विकेट लेने के साथ बल्ले से 43 रन भी बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए आरएस अंबरीश को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
यह भी पढ़े: CSK vs GT: क्या आज मैदान पर उतरेंगे एमएस धोनी? कोच फ्लेमिंग के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस!
सनराइजर्स हैदराबाद का हालिया प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल के 19वें सीजन में अब तक काफी दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम ने 9 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। अब उनकी नजरें लीग स्टेज के बाकी बचे मैचों में इसी लय को बरकरार रखने पर होंगी, ताकि प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की की जा सके।
सनराइजर्स हैदराबाद का अगला मुकाबला 3 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होना है। पिछले मैच में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया था, ऐसे में टीम एक बार फिर उसी आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।

