चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल को 8 विकेट से हराकर इस सीजन की पांचवीं जीत दर्ज कर ली है।
दिल्ली कैपिटल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्योंकि इस बार काली मिट्टी की पिच का इस्तेमाल किया जा रहा था और अक्षर पटेल का मानना था कि जैसे जिसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे वैसे यह और धीरे होती जाएगी और इस पर शॉट मेकिंग मुश्किल होती जाएगी।
चेन्नई की धारदार गेंदबाजी के आगे नहीं चल सकी दिल्ली की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल ने पहले ओवर में यूपी अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद उनका पावरप्ले काफी खराब गया था। चेन्नई के गेंदबाजों ने लगातार सटीक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की और उसका फायदा उन्हें देखने को मिला। 10वें ओवर में डीसी की टीम 69 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी।
दिल्ली ने समीर रिज़वी को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में यूज किया। उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली और स्टब्स ने उनका बखूभी साथ निभाया। आशुतोष शर्मा ने भी आखिरी में कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को 155 रनों तक पहुंचा दिया।
स्टार्क और लुंगी ने पावरप्ले में कसा शिकंजा
चेन्नई को जीत के लिए 156 रनों की जरूरत थी। पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी नहीं थी इसलिए लग रहा था कि यह मैच आखिरी तक जा सकता हैं। स्टार्क और लुंगी ने शुरुआत में काफी अच्छी गेंदबाजी की और उसकी बदौलत चेन्नई की टीम पावरप्ले में सिर्फ 44 रन बना पाई।
हालांकि इस बार भी कार्तिक शर्मा ने काफी मैच्योरिटी के साथ बल्लेबाजी की। संजू ने एक बार फिर 20 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और इसका मतलब ही यह था कि अब वो इस मुकाबले में आउट नहीं होने वाले हैं। क्योंकि जब भी उन्होंने 20 रन से ऊपर बनाए हैं तब तब वो बड़ा स्कोर बनाने में सफल हुए हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
संजू और कार्तिक ने दिलाई चेन्नई को जीत
संजू ने न सिर्फ अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और अपना एक और अर्धशतक जड़ दिया। कार्तिक शुरुआत में काफी फंसे हुए लग रहे थे लेकिन सैमसन दूसरी छोर से काफी तेजी से रन बना रहे थे और रिकॉर्ड रन रेट भी नीचे ला रहे थे। संजू और कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न सिर्फ शतकीय साझेदारी की बल्कि अपनी टीम को 15 गेंद पहले मैच जीता दिया।
संजू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 87 रन और कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में 41 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से लुंगी और कुलदीप ने 1-1 विकेट लिया।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

