Badminton: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का एक सोशल मीडिया पोस्ट इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। क्यूंकि अभी हाल ही में थॉमस कप 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाने के बाद इन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी।
वहीं अब उनकी इस स्टोरी ने सभी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। उनकी इस पोस्ट में भारतीय टीम की दो तस्वीरें थीं। इनमें एक टूर्नामेंट के लिए डेनमार्क रवाना होते समय की और दूसरी वापसी के बाद की। लेकिन इन तस्वीरों से ज्यादा चर्चा नीचे लिखे मैसेज की हो रही है।
किसी को हमारी परवाह नहीं है :-

इस दौरान सात्विक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है कि, “अब हम घर वापस आ गए हैं। हमेशा की तरह किसी को नहीं पता कि पिछले दो हफ्तों में क्या हुआ, और ऐसा लगता है कि किसी को सच में इसकी परवाह भी नहीं है।” जबकि इस पोस्ट को चिराग शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। लेकिन अपनी इस पोस्ट में इन दोनों खिलाड़ियों ने साफ तौर पर किसी संस्था या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है। वहीं अब सभी फैंस ने इसे टीम को मिले फीके स्वागत और कम पहचान से जोड़कर देखा है।
भारतीय फैंस ने जताई नाराजगी :-
इसके अलावा अब इस पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने अपनी निराशा भी जताई है। क्यूंकि इस समय लोगों का कहना था कि देश के लिए पदक जीतकर लौटने वाले खिलाड़ियों का स्वागत ज्यादा सम्मानजनक होना चाहिए था। इसके बाद कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा है कि क्रिकेट के मुकाबले बैडमिंटन जैसे खेलों की उपलब्धियों को उतनी चर्चा नहीं मिलती, जबकि खिलाड़ी लगातार देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
थॉमस कप में शानदार रहा भारत का अभियान :-

इस बार भारत ने थॉमस कप 2026 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। इसके अलावा यह भारतीय पुरुष टीम का सिर्फ दूसरा पदक भी था। क्यूंकि इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2022 में इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सात्विक-चिराग, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। क्यूंकि इस बार भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। तब भारतीय टीम को फ्रांस से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय खिलाड़ियों की चोट ने बिगाड़ा समीकरण :-
इसके अलावा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को तब बड़ा झटका लगा था जब लक्ष्य सेन चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। लक्ष्य सेन को चीनी ताइपे के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। इसके अलावा इस अहम मैच में सात्विक-चिराग भी खेलने के लिए नहीं उतर सके थे। इसका फायदा मैच में फ्रांस को मिला और उसने सभी तीन सिंगल्स मैच जीत लिए थे।

इसके बाद अब इस वायरल पोस्ट ने एक बार फिर यह बहस छेड़ दी है कि क्या भारत में गैर-क्रिकेट खेलों के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के अनुसार सम्मान और पहचान मिलती है या नहीं। क्यूंकि अब सात्विक और चिराग की यह नाराजगी सिर्फ एक पोस्ट तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन खिलाड़ियों की भावना मानी जा रही है जो लगातार मेहनत कर देश के लिए पदक जीतते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

