UPKL 2024: उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग की शुरुआत 11 जुलाई से नोएडा स्टेडियम में हो रही है। इस लीग में देश के कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। इस लीग का फाइनल मुकाबला 25 जुलाई को खेला जाएगा।
इस लीग में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं और प्रत्येक टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में कौन कौन सी टीमें भाग ले रही हैं और इस लीग से जुड़ी हुई और भी रोचक जानकारियां देखने को मिलेगी।
UPKL 2024: 11 जुलाई से शुरू हो रहा कबड्डी का महासंग्राम

देश के सबसे पुराने देसी और लोकप्रिय खेलों में शामिल कब्बड्डी अब अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। यही कारण है कि पहले गाँव और कस्बो में खेला जाने वाला यह खेल अब एक बड़े आयोजनों का रूप लेने लगा है। आने वाले 11 जुलाई से यूपी कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) के पहले सीजन का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 जुलाई तक नोएडा के इंडोर स्टेडियम तक खेला जाएगा।
UPKL 2024: यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन ने कही बड़ी बात

इस आयोजन की घोषणा यूपीकेएल के संस्थापक संभव जैन और एकेएफआई (AKFI) के सयुंक्त सचिव और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सदस्य विनय कुमार सिंह द्वारा हाल ही में की गई
संभव जैन ने कहा कि “हमारा उदेश्य कबड्डी को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।” इसलिए हम सभी लोग इस लीग को लेकर बेहद रोमांचित हैं और हमें उम्मीदें है कि इन सभी टीमों के खिलाड़ियों से जो इस लीग में हिस्सा ले रहे है वों सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
UPKL 2024: नोएडा के सरोवर होटल में की गई थी UPKL मेगा नीलामी

यूपीकेएल मेगा नीलामी नोएडा के सरोवर होटल में की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस कबड्डी लीग में कुल 8 टीमे हिस्सा ले रहीं हैं। जिसमें नोएडा निंजा,यमुना योद्धा, काशी किंग, अवध रामदूत, ब्रज स्टार्स, संगम चैलेंजर्स, अयोध्या वारियर्स और गंगा किंग्स ऑफ मिर्जापुर की टीमें शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे जिसमे पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के अन्य क्षेत्रो से कुल 120 प्रतिभागी शामिल होंगे।

