Arshin Kulkarni biography: अर्शिन कुलकर्णी भारत के प्रतिभाशाली युवा ऑलराउंडरों में शामिल हैं। वह आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ दाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने 2024 ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में अमेरिका(USA) के खिलाफ शानदार शतक लगाकर पहली बार सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए अर्शिन ने 2025-26 सीजन में दमदार प्रदर्शन किया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए, जबकि विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 137 गेंदों में शानदार 107 रन की पारी खेली।
2025 मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए 30 लाख रुपये में फिर से टीम में शामिल किया। भले ही अब तक उन्हें IPL में ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन LSG ने 2026 सीजन से पहले भी उन्हें रिटेन कर उनके टैलेंट पर अपना विश्वास बनाए रखा है।
व्यक्तिगत जानकारी (Arshin Kulkarni Personal Information)
- पूरा नाम: अर्शिन कुलकर्णी
- जन्म: 15 फरवरी 2005
- स्थान: सोलापुर, महाराष्ट्र
- उम्र: 21 वर्ष
- हाइट: 5 फुट 10 इंच
- बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फ़ास्ट
- भूमिका: ऑलराउंडर
- टीमें: लखनऊ सुपर जायंट्स, महाराष्ट्र, इंडिया अंडर-19
- नेटवर्थ: ज्ञात नहीं
कौन हैं अर्शिन कुलकर्णी
अर्शिन कुलकर्णी का जन्म 15 फरवरी 2005 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था। उनका पूरा नाम अर्शिन अतुल कुलकर्णी है। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और साथ ही मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। अर्शिन एक शानदार ऑलराउंडर के रूप में आगे बढ़ रहे हैं और कई लोग उन्हें भविष्य का दूसरा हार्दिक पांड्या मानते हैं।
अर्शिन का परिवार मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं, लेकिन फिर भी उनके पिता अतुल कुलकर्णी ने क्रिकेट खेलने के उनके सपने को पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने अर्शिन को अपने मन का काम करने की आजादी दी और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया।
अर्शिन कुलकर्णी का क्रिकेट करियर
इसके बाद अर्शिन को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में मौका मिला, जहां उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 7 रन बनाए और 1 विकेट लिया। वहीं आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अर्शिन ने 32 रन की पारी खेली, हालांकि उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद USA के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का शतक जड़ा। इस मुकाबले में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी भी की, लेकिन विकेट नहीं ले सके।
अर्शिन महाराष्ट्र की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंडिया अंडर-19 और ईगल नासिक टाइटन्स के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह सबसे ज्यादा चर्चा में महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 के दौरान आए, जब उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 117 रन की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: सर्विसेज़ बनाम महाराष्ट्र, दिल्ली (16 – 19 फरवरी, 2024)
- लिस्टA: डेब्यू: महाराष्ट्र बनाम पंजाब, वडोदरा (11 जनवरी, 2025)
- T20 डेब्यू: बंगाल बनाम महाराष्ट्र, मोहाली (16 अक्टूबर, 2023)
- IPL डेब्यू: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ ( 30 अप्रैल 2024)
अर्शिन कुलकर्णी के बल्लेबाज़ी आंकड़े (Batting Stats)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 11
- रन: 605
- औसत: 37.81
- स्ट्राइक रेट: 65.47
- अर्धशतक: 4
- शतक: 1
- हाईएस्ट स्कोर: 133 रन
लिस्ट-A
- मैच: 9
- रन: 484
- स्ट्राइक रेट: 91.84
- औसत: 53.77
- अर्धशतक: 2
- शतक: 0
- हाईएस्ट स्कोर: 114
T20
- मैच: 21
- रन: 549
- स्ट्राइक रेट: 138.28
- औसत : 28.89
- अर्धशतक: 2
- शतक: 0
- हाईएस्ट स्कोर: 89*
IPL करियर
- मैच: 3
- रन: 26
- स्ट्राइक रेट: 81.25
- औसत : 8.66
- अर्धशतक: 0
- हाईएस्ट स्कोर: 0
अर्शिन कुलकर्णी के गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 11
- विकेट: 6
- औसत: 34.66
- इकॉनमी रेट: 2.56
- बेस्ट प्रदर्शन: 2/31
लिस्ट-A
- मैच: 9
- विकेट: 2
- औसत: 38.00
- इकॉनमी रेट: 6.60
- बेस्ट प्रदर्शन: 1/6
T20
- मैच: 21
- विकेट: 12
- औसत: 38.66
- इकॉनमी रेट: 9.43
- बेस्ट प्रदर्शन: 2/22
IPL करियर
- मैच: 3
- विकेट:
- औसत:
- इकॉनमी रेट:
- बेस्ट प्रदर्शन:
उनका इंडियन प्रीमियर लीग सफर साल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ शुरू हुआ था। हालांकि उस सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और वह सिर्फ दो मुकाबले ही खेल सके। वहीं 2025 सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
इसके बाद महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में उनके दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर फ्रेंचाइजी का भरोसा जीत लिया। इसी का नतीजा रहा कि 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया। इतना ही नहीं, 2026 सीजन से पहले भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें उसी कीमत पर रिटेन करने का फैसला लिया।

