गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उनका मानना था कि इस विकेट पर चेस करना आसान है इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया था। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया था।
शुभमन और बटलर हुए फ्लॉप
गुजरात टाइटंस की इस मैच में शुरुआत अच्छी नहीं हुई और कप्तान शुभमन गिल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जॉस बटलर भी स्कूप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन तभी बल्ले का किनारा लेकर ईशान किशन ने कैच ले लिया। हालांकि अंपायर ने उनको आउट करार नहीं दिया लेकिन हैदराबाद ने डीआरएस लिया जिसके बाद थर्ड अंपायर ने वो डिसीजन चेंज किया था।
पहली बार निशांत सिंधु को इस सीजन नंबर 4 पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाए और सुदर्शन के साथ टीम को आगे ले जा रहे थे लेकिन तभी कमिंस ने शानदार कप्तानी करते हुए अपने आप को अटैक कर लाए। उन्होंने सिंधु को आउट करके पार्टनरशिप को तोड़ा क्योंकि वो दोनों मैच को हैदराबाद से दूर ले जा रहे थे।
कमिंस ने की शानदार कप्तानी, सुदर्शन ने फिर लगाया अर्धशतक
साईं ने उसके बाद वाशिंगटन के साथ एक बार फिर अच्छी साझेदारी की। वो दोनों इस सीजन कई अच्छी पार्टनरशिप कर चुके हैं। सुदर्शन ने इसी दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया। हालांकि इस बार उनका पचास उस गति से नहीं आया जैसे अब तक आ रहा था। लेकिन सुंदर के साथ 60 रन जोड़े। सुदर्शन 17वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप में कैच आउट हो गए। उन्होंने 44 गेंदों में 61 रन बनाए।
वाशिंगटन ने किया दमदार फिनिश
सुंदर ने उसके बाद अपने गियर बदलें। उन्होंने पहले प्रफुल के खिलाफ बाउंड्री लगाई और उसके मलिंगा का 19वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ दिया। इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी क्योंकि गेंद रुककर आ रही थी जिसके चलते आते ही बड़े शॉट खेलना मुश्किल था। वाशिंगटन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। शुरुआत में वो थोड़ा स्ट्रगल कर रहे थे लेकिन जैसे जैसे उन्होंने क्रीज़ पर समय बिताया वैसे वैसे वो रन बनाते गए।
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। गुजरात की तरफ से सुदर्शन ने 61 और वॉशिंगटन ने 50 रन बनाए। वहीं हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे ने 3 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

