गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर 8वीं जीत दर्ज कर ली है।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में गुजरात की ताकत टॉप 3 में से दो बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर सस्ते में आउट हो गए। हालांकि साईं सुदर्शन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।
वाशिंगटन सुंदर ने भी उनका बखूभी साथ निभाया और आखिरी ओवर में उन्होंने भी अपना पचासा पूरा कर लिया। गुजरात की टीम ने जैसे तैसे करके 168 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे ने 3 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए और वो सबसे सफल गेंदबाज बने।
फ्लॉप हुई हैदराबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 169 रनों का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत भी गुजरात की तरह बहुत खराब हुई। ट्रैविस हेड 4 गेंदों में खाता खोले बिना ही आउट हो गए। सिराज ने उनको थर्डमैन में कैच आउट कराया। अभिषेक ने कुछ बड़े शॉट मारे और वो उसके बाद वो भी चलते बने।
गुजरात के गेंदबाज लगातार सही लाइन और लेंथ में गेंदबाजी कर रहे थे और उनको पिच से मदद भी मिल रही थी जिसका वो भरपूर फायदा भी उठा रहे थे। जीटी की धारदार गेंदबाजी के हैदराबाद के एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। कोई भी बल्लेबाज पिच पर समय बिताने का प्रयास नहीं कर रहा था बल्कि ग्लोरी शॉट खेलने जा रहा था और उसका नतीजा यह हुआ कि 60 रन पर अपने 7 विकेट गंवा दिए।
गुजरात की गेंदबाजों के आगे नहीं टिकी हैदराबाद की बल्लेबाजी
हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा ने थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन गुजरात की हाई क्वालिटी गेंदबाजी के आगे उन्होंने भी घुटने टेक दिए। कप्तान पैट कमिंस ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए लेकिन वो भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए। उन्होंने 9 गेंदों में 19 रन बनाए जिसमें 2 छक्के शामिल थे। उसके बाद तो गुजरात के लिए कुछ ही मिनटों का समय बाकी था कि वो कितने रनों से मुकाबला जीतते हैं।
प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया गुजरात ने पहला कदम
राशिद ने प्रफुल को स्टंप करा दिया और हैदराबाद की टीम मात्र 86 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात ने यह मैच 82 रनों के अंतर से जीत लिया और इस सीजन उनकी यह 8वीं जीत भी हो गई है। इसी के साथ वो प्लेऑफ में लगभग क्वालीफाई कर गई हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

