Thailand Open: भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। इसके चलते हुए अबकी बार स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में काफी शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि अब इस भारतीय जोड़ी ने अपनी पहली बाधा पार करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे सात्विक-चिराग :-

भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी ने थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। इस बार सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के मोह पुत्रा एरवियांस्याह और बागास मौलाना की जोड़ी को हराया है। इस समय विश्व रैंकिंग में चौथे पायदान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने 64 मिनट तक चले मैच में 21-19, 21-23, 21-10 से जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश भी कर लिया है।
मैच में पिछड़ने के बाद भारतीय जोड़ी की शानदार वापसी :-
भारतीय की स्टार युगल जोड़ी शुरुआती गेम में एक समय 11-16 से पीछे चल रही थी। इसके बाद फिर उन्होंने लगातार सात अंक जीतकर मुकाबले में शानदार वापसी की। इसके बाद एक बार फिर से इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 कर दिया था। लेकिन फिर से सात्विक और चिराग ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला गेम जीतकर अपने नाम कर लिया।

इसके बाद फिर दूसरे गेम भी बेहद करीबी रहा था। क्यूंकि तब इन दोनों जोड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं थी और ब्रेक तक भारतीय खिलाड़ियों ने मामूली बढ़त बना ली थी। वहीं ब्रेक के बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 17-14 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद एक बार फिर से सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इसका दमदार जवाब दिया। लेकिन इस गेम को मामूली अंतर से हार बैठे। इसके चलते हुए इस मैच का नतीजा निर्णायक गेम तक पहुंच गया।
दूसरे दौर में मलयेशियाई जोड़ी से भिड़ेगी भारतीय जोड़ी :-

इसके बाद फिर सात्विक और चिराग तीसरे और अंतिम गेम में पूरी तरह हावी दिखाई दिए। क्यूंकि उन्होंने शुरुआत से अपनी बढ़त बनाई और ब्रेक तक 11-5 से आगे हो गए थे। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने इस मैच पर अपनी पकड़ को बनाए रखते हुए आसानी से यह गेम जीतकर इस मैच को ही अपने नाम कर लिया। वहीं अब अगले दौर में इस भारतीय जोड़ी का सामना मलेशिया के ब्रायन जेरेमी गूंटिंग और मोहम्मद हैकाल से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

