Italian Open: यूक्रेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने इटैलियन ओपन 2026 का खिताब जीत लिया है। वहीं इस बार सातवीं वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस सिंगल्स फाइनल मुकाबले में अमेरिका की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ को दो घंटे तक चले मैच में 6-4, 6-7 (3), 6-2 से हराकर यह खिताब जीता है।
एलिना स्वितोलिना ने जीता इटैलियन ओपन खिताब :-
इसके अलावा इस बार दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना और सेमीफाइनल में इगा स्वियाटेक को हराकर फाइनल में पहुंचने वाली स्वितोलिना पिछले साल की रनर-अप गॉफ के खिलाफ शुरुआत में दबाव में दिखाई दीं थी। क्यूंकि इस फाइनल मैच के पहले सेट में वह 2-4 से पीछे चल रही थीं। इसके बाद मैच का टर्निंग पॉइंट आठवें गेम में आया था।

जब गॉफ ने 40-0 की लीड बनाने के बाद दो बार डबल-फॉल्ट कर दिया। इसके चलते हुए फिर स्वितोलिना को ब्रेक बैक करने का मौका मिल गया था। इसके बाद फिर यूक्रेनी खिलाड़ी स्वितोलिना ने नौवें गेम में तीन ब्रेक पॉइंट बचाकर सर्व बनाई रखी और यह सेट 6-4 से जीत कर अपने नाम कर लिया था।

इसके बाद फिर मैच के दूसरे सेट में स्वितोलिना और गॉफ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इसके बाद फिर गॉफ ने 11वें गेम में अहम ब्रेक लिया था। लेकिन जब वह सेट जीतने के लिए सर्व कर रही थीं तो तब स्वितोलिना ने तुरंत वापसी करते हुए ब्रेक हासिल कर लिया और यह मैच टाईब्रेक तक पहुंच गया था। इसके बाद फिर टाईब्रेक में गॉफ ने शानदार खेल दिखाया था और इस सेट को 7-3 से जीतकर मैच को बराबरी पर ला दिया था।

इसके बाद फिर स्वितोलिना ने पांचवें और सातवें गेम में ब्रेक हासिल करके निर्णायक सेट में कंट्रोल वापस पा लिया था। इसके बाद इस चैंपियनशिप के लिए सर्व करते हुए उन्होंने बैकहैंड वॉली लगाकर अपनी जीत पक्की करने से पहले तीन ब्रेक पॉइंट बचाए थे। इसके अलावा अब यह जीत रोम में उनका तीसरा सिंगल्स टाइटल और उनके करियर का कुल 20वां डब्ल्यूटीए सिंगल्स टाइटल भी है।

इस फाइनल मैच को जीतने के बाद स्वितोलिना ने कहा कि, “मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बहुत मुश्किल लड़ाई थी।” इसके आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी घबराहट को संभाला उससे मैं काफी खुश हूं। इसके अलावा पुरुषों के ड्रॉ में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर ने शनिवार को सातवें सीड दानिल मेदवेदेव के खिलाफ बारिश की वजह से रुका हुआ अपना सेमीफाइनल मैच पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 6-2, 5-7, 6-4 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया था। इसके चलते हुए उनका सामना 23वें सीड वाले कैस्पर रूड से होना तय हुआ था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

