Thailand Open: भारत की स्टार पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गई है। क्यूंकि फाइनल मैच में इंडोनेशिया की डेनियल मार्टिन और लियो कार्नांडो की जोड़ी ने भारतीय खिलाड़ियों को सीधे गेमों में 21-12, 25-23 से हराया है। इसके अलावा पहले गेम में भारतीय जोड़ी संघर्ष करती नजर आई थी। लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी की कोशिश की थी। इसके बाद करीबी मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी को जीत लिया।
खिताब जीतने से चूंकि सात्विक-चिराग की जोड़ी :-

भारत की स्टार पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने से चूक गई है। वहीं यह फाइनल मैच बैंकॉक में खेला गया था। इस फाइनल मैच में इंडोनेशिया के खिलाड़ी लियो कार्नांडो और डेनिएल मार्टिन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 53 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 25-23 से हराया है।
पहले गेम में लड़खड़ाती दिखाई दी भारतीय जोड़ी :-
इस फाइनल मैच में दुनिया की चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी थी। क्यूंकि चिराग शुरुआती सर्विस एक्सचेंज में काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। इसका फायदा इंडोनेशियाई जोड़ी ने उठाते हुए जल्द ही 4-1 की बढ़त बना ली।

इसके बाद हालांकि भारतीय जोड़ी ने कुछ समय तक मुकाबले में बने रहने की कोशिश जरूर की थी लेकिन लियो और डेनियल के आक्रामक स्मैश और तेज नेट प्ले के सामने भारतीय जोड़ी टिक नहीं पाई। इसके बाद इंडोनेशियाई जोड़ी ने लगातार दबाव बनाए रखा और पहला गेम 21-12 से जीत लिया।
दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने दिखाया जबरदस्त जज्बा :-
इस फाइनल मैच में अपना पहला गेम गेम गंवाने के बाद सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की थी। इसके चलते हुए भारतीय जोड़ी ने तेज रफ्तार रैलियों और बेहतर नेट गेम के दम पर मुकाबले में बराबरी बना ली। इसके चलते हुए एक समय यह भारतीय जोड़ी 7-5 से आगे निकल गई थी और फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

इसके बाद फिर दोनों टीमों का स्कोर 14-14 से लेकर 19-19 तक बराबरी पर चलता रहा था। इसके बाद फिर इंडोनेशियाई जोड़ी ने लगातार चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किए। इसके बाद फिर सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी ने मैच में शानदार जुझारूपन दिखाते हुए चार बार मुकाबला बचा लिया था। लेकिन पांचवें चैंपियनशिप प्वाइंट पर भारतीय जोड़ी नेट में शटल मार बैठी और मुकाबला हार गई।
चोट के बाद भारतीय जोड़ी ने की शानदार वापसी :-

इसके अलावा सात्विक और चिराग की इस भारतीय जोड़ी के लिए यह सीजन का पहला फाइनल मैच था। वहीं इससे पहले सात्विक के कंधे की चोट के कारण भारतीय जोड़ी कुछ टूर्नामेंट को नहीं खेल पाई थी। लेकिन इस टूर्नामेंट में वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अब यह थाईलैंड ओपन में उनका तीसरा फाइनल मैच भी था। लेकिन इससे पहले यह भारतीय जोड़ी साल 2019 और 2024 में यहां पर खिताब भी जीत चुकी थी।
इंडोनेशियाई जोड़ी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत :-
इसके चलते हुए अब लियो कार्नांडो और डेनियल मार्टिन की इंडोनेशियाई जोड़ी के लिए यह जीत बेहद खास रही है। क्यूंकि ये दोनों खिलाड़ी दो साल बाद फिर साथ खेले थे। इसके अलावा अबकी बार डेनियल घुटने की गंभीर चोट और सर्जरी के बाद वापसी कर रहे थे। जबकि यह पहली बार ही था जब इस इंडोनेशियाई जोड़ी ने सात्विक-चिराग को हराया है। क्यूंकि इससे पहले भारतीय जोड़ी का उनके खिलाफ 4-0 का रिकॉर्ड था। लेकिन इस बार यह भारतीय जोड़ी खिताब जीतने से चूक गई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

