आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं और अब सिर्फ कुछ मुकाबलों के बाद चैंपियन का पता चल जायेगा। हालाँकि अब सभी टीमों के लिए नॉकऑउट मुकाबले बचे हुए हैं, जिसके चलते हर टीम के ऊपर काफी ज्यादा दबाव होगा।
बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं यह कहावत बहुत पुरानी हैं और आज भी लागू होती हैं। अब बचे हुए मैचों में जो भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करेगा उसकी टीम के मैच जीतने के चांस उतने ही बढ़ जायेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा विकेट किस गेंदबाज ने लिए हैं।
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
5. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) – 17 विकेट
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लम्बे समय तक खेलने वाले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाजों में से हैं।उन्होंने प्लेऑफ में 17 विकेट लिए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी भी लगभग 7.47 की रही हैं। आईपीएल में अपने करियर के दौरान उन्होंने 7.08 की शानदार इकॉनमी रेट से 150 विकेट लिए हैं।
4. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) – 19 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपने बल्ले और गेंद दोनों से मैच बदलने की काबिलियत रखते थे। बड़े मैचों में तो वो और भी घातक हो जाते थे।
लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल प्लेऑफ में 19 विकेट लिए है। हालाँकि इस सीजन वो राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं।
3. मोहित शर्मा (Mohit Sharma) – 20 विकेट
मोहित शर्मा ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला हैं। लेकिन उनका बेस्ट प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के लिए निकला हैं। जहाँ उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अपनी टीमों को मैच जिताये हैं।
आईपीएल प्लेऑफ में मोहित शर्मा ने 20 विकेट लिए हैं और इस दौरान वो बहुत महंगे भी साबित नहीं हुए हैं। 2023 आईपीएल फाइनल में भले ही जडेजा ने उनको आखिरी दो गेंदों पर 10 रन बनाकर चेन्नई को मैच जीता दिया हो लेकिन उससे पहले उनका प्रदर्शन ठीक ही था।
2. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) – 21 विकेट
रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधत्व किया लेकिन जब बेस्ट प्रदर्शन की बात आती हैं तो वो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए किया था। 2011 आईपीएल फाइनल में क्रिस गेल को पहले ही ओवर में आउट करना शायद ही कोई भूल सकता हो उस विकेट के चलते ही चेन्नई ने मात्र तीसरी ही गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया था।
आईपीएल प्लेऑफ में अश्विन ने 21 विकेट लिए थे। बड़े मैचों में तो अश्विन का प्रदर्शन और भी अच्छा हो जाता था।
1. ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) – 28 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने भी बड़े मैचों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से बहुत से मैच पलटे हैं। उन्होंने अपनी स्लोवेर बॉल से बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशां किया हैं। आखिरी समय तक उनकी स्लोवेर बॉल का तोड़ किसी के पास नहीं था।
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने प्लेऑफ में 28 विकेट लिए हैं जो कि इस स्टेज में सबसे ज्यादा हैं।

