शुभमन गिल आईपीएल 2023 में लगातार धमाकेदार पारियों से अपना खूब जलावा बिखेर रहे हैं। फ्लेऑफ में मुंबई इंडियंस खिलाफ उनके एक और धमाकेदार शतक की बदौलत गुजरात टाइंटस की टीम इस सीजन भी फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उनका ये बेक टू बेक दूसरा शतक है और इस सीजन कुल तीन शतक लगा चुके हैं। फिलहाल शुभमन आईपीएल 2023 सीजन के ओरेंज केप होल्डर भी हो गए हैं। अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे शुभमन के शतक लगाना उनकी आदत में शूमार हो गया है और ये काम उनके लिए बेहद आसान है। लेकिन क्या पहले शुभमन इस तरह से बल्लेबाजी करते थे? इसका जवाब है बिल्कुल नहीं। पहले शुभमन इस तरह से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाते थे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर उन्होंने बीते एक साल में ऐसा क्या किया जिसकी वजह से वो एक टुक-टुक खिलाड़ी से ताबड़तोड़ बल्लेबाज बनते जा रहे हैं। इन सब बातों का जवाब गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ के अहम मुकाबले में शतक लगाने के बाद दिया है।
क्या कहा गिल ने?
प्लेऑफ के मुकबाले में गिल की पारी की बदौलत 2022 की आईपीएल चैंपियन टीम इस सीजन भी फाइलन में प्रवेश कर चुकी है। इस बार गिल 156 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं। जबकि पिछले सीजन उनका स्ट्राइक रेट 132 का था और इससे पहले मात्र 119 का। साल 2023 से पहले आईपीएल में गिल ने एक भी शतक नहीं लगाया था, जबकि इस सीजन अब तक तीन शतक लगा चुका है और फाइनल मुकाबला बचा हुआ है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतक लगाने के बाद गिल को मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, “पिछले वेस्टइंडीज दौरे से मुझे लगता है कि मैंने गियर बदलना शुरु किया है। मैं पिछले आईपीएल से पहले चोटिल हो गया था लेकिन मैं अपने खेल पर काम करता रहा। मैंने कुछ एरिया पर काम किया है और टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए हैं।”

शुभमन अब भारत के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस साल गिल अपने सबसे शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ये हिंदुस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और आगामी विश्व कप के लिहाज से शुभ संकेत हैं। मुंबई के साथ क्वॉलीफायर मुकाबले में 60 गेंदों में 129 रनों की पारी की बदौलत गुजरात की टीम 233 रन बनाने में कामयाब हुई। जवाब में मुंबई की टीम 171 रन पर सिमट गई।