आईपीएल प्लेऑफ में गेंदबाजी हमेशा बेहद अहम भूमिका निभाती है। एक शानदार स्पेल पूरे मुकाबले का रुख बदल सकता है। कई गेंदबाजों ने इस बड़े मंच पर अपनी घातक गेंदबाजी से टीम को यादगार जीत दिलाई है। इसी कड़ी में हम आपको आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के टॉप 5 बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में बता रहे हैं।
5. जसप्रीत बुमराह : 4/14 बनाम दिल्ली कैपिटल्स , 2020
जसप्रीत बुमराह ने 2020 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में मुंबई की ओर से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। 201 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की बल्लेबाजी को उन्होंने पूरी तरह बिखेर दिया।
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसका बड़ा कारण की शानदार गेंदबाजी रही। बोल्ट ने शुरुआती झटका दिया, जबकि बुमराह ने लगातार विकेट निकालकर दबाव बढ़ा दिया।
बुमराह ने पावरप्ले में शिखर धवन और श्रेयस अय्यर को आउट किया। इसके बाद डेथ ओवरों में उन्होंने मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को भी पवेलियन भेजा। इस मुकाबले में बुमराह ने सिर्फ 14 रन देकर 4 विकेट झटके और मुंबई को फाइनल के बेहद करीब पहुंचा दिया।
4. धवल कुलकर्णी (गुजरात लायंस): 4/14 बनाम आरसीबी, 2016
साल 2016 में धवल कुलकर्णी ने 2016 क्वालीफायर 1 में गुजरात लायंस के तरफ खेलते हुए।पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने158 रन लगाए थे। बल्लेबाजों के अनुकूल बेंगलुरु की पिच पर कुल स्कोर बड़ा नहीं था। इसलिए उन्हें शुरुआती सफलताओं की जरूरत थी।
चेज के लिए RCB के बल्लेबाज जैसे ही पिच पर उतरे क्रिस गेल,विराट कोहली, केएल राहुल और सचिन बेबी को पावरप्ले में ही आउट कर दिया था, लेकिन कुलकर्णी के प्रयास बेकार गया ,इस मैच में एबी डिविलियर्स ने अपनी नाबाद 79 रन की पारी के बदौलत टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली
यह भी पढ़े: IPL 2026 में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए
3. डग बोलिंगर (चेन्नई सुपर किंग्स): 4/13 बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2010
डग बोलिंगर ने 2010 के सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए csk ने सिर्फ 143 रन बनाए, इस लक्ष्य का सहज करने के लिए बलेबजी करने आए एडम गिलक्रिस्ट और तिरुमलसेट्टी सुमन को पॉवरप्ले में ही पवेलियन का रास्ता दिखाया, इसके अलावा बोदापति सुमंत और रयान हैरिस को भी आउट किया था
उन्होंने इस स्पेल में 4 ओवर 13 रन देकर 4 विकेट लेने का कारनामा किया, इस साल चेन्नई’ की टीम पहली बार चैम्पियन बनी थी
2. मोहित शर्मा (गुजरात टाइटंस): 5/10 बनाम मुंबई इंडियंस, 2023
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने आईपीएल 2023 में क्वालीफायर 2 में शानदार गेंदबाजी की थी। गुजरात टाइटंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ने 233 रन का विशाल स्कोर बनाया था
इस रन चेज में मुंबई की टीम 10 ओवर तक ठीक नज़र आ रही थी, लेकिन MI 14वें ओवर में मोहित शर्मा ने एक अच्छी तरह से मैदान पर सेट हुए सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। उसके बाद उन्होंने ने चार और विकेट और झटके थे। इस स्पेल में मोहित ने 2.2. ओवर में 10 रन देकर 5 हांसिल किया था, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन MI के खिलाफ क्वालीफायर 2 में आया। इस साल csk की टीम वजेता बनी थी
यह भी पढ़े: IPL में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
1. आकाश मधवाल (मुंबई इंडियंस): 5/5 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2023
आकाश मधवाल ने 2023 मुंबई इंडियंस की तरफ़ से खेलते हुए एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ की टीम 182 रनों का पीछा करते हुए मधवाल के शानदार स्पेल के सामने टिक नहीं पाई और 101 रन पर ही ऑलआउट हो गयी। इस इनिंग में मधवाल 3.3. ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट हांसिल किया था

