IPL 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच MI के कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना पायी। इस बड़े स्कोर में ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर का अहम योगदान रहा।
पॉवरप्ले में राजस्थान रॉयल्स ने गवांए 3 विकेट
मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे साबित हुए। उन्होंने पिच पर मौजूद मदद का भरपूर फायदा उठाया और पावरप्ले में ही राजस्थान के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। तीन ओवर तक RR की बढ़िया स्तिथि में नज़र आ रही थी।
इनिंग की चौथे ओवर में ही गेंदबाजी करने आए विल जैक्स ने इन्फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाने में कामयाब रहे और इसके साथ पांचवे ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी को करने में सफल रहे, इसी के साथ पॉवरप्ले के लास्ट ओवर में कप्तान रियान पराग को एएम गजनफर ने शानदार गेंद पर कैच आउट हुए।
ध्रुव जुरेल और जोफ्रा आर्चर की शानदार पारी के दम पर राजस्थान ने बनाया सम्मानजनक स्कोर
इस मैच में ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली जिसमे 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा, वही जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों में 32 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम के स्कोर को बढ़ने में खास योगदान दिया।
वही विकेट के लिए रविन्द्र जडेजा ने 11 गेंदों में 19 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जिसमे 3 चौके शामिल रहें।
मुंबई की गेंदबाजी यूनिट का हाल
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने अपने नाम चार- चार विकेट अपने नाम किए। वहीं, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स और एएम गजनफर को एक-एक विकेट मिला, जिसकी बदौलत टीम ने विपक्षी बल्लेबाजी पर लगातार दबाव बनाए रखा।

