RCB vs GT मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 71वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच 26 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RCB vs GT मैच में कौन जीतेगा।
RCB vs GT में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 7
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीती: 4
गुजरात टाइटंस जीती: 3
नो रिजल्ट: 0
RCB vs GT हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड, पिच रिपोर्ट
एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों में लिए स्विंग और सीम तो होता ही है लेकिन उसके बाद गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री भी बल्लेबाजों के हक में होती है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 173
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 162
RCB vs GT: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।
RCB vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
गुजरात टाइटंस (GT): गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में वाशिंगटन सुन्दर, जैसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।
RCB vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन भी RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के GT vs RCB मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। क्योंकि यह मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है।
धर्मशाला में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और गुजरात के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजों अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, बेंगलुरु के पास भुवनेश्वर कुमार तो शानदार फॉर्म में हैं जबकि हेजलवुड लय में नहीं आ पाए है। गुजरात की गेंदबाजी अच्छी होने के कारण उन्हें मुकाबले में थोड़ी बढ़त है इसलिए वो इस मैच में जीत दर्ज सकती है।
मैच विनर: GT
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

