आज के SRH vs RR मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 72वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद SRH vs RR Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने एक और सनराइजर्स हैदराबाद बिना बदलाव के उतरी है।
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में कैसी रहेगी पिच?
मुल्लांपुर की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है वैसे-वैसे विकेट फ्लैट होता जाता है और बल्लेबाजी के लिए कंडीशन और अच्छी हो जाती है।
पावरप्ले के बाद यहां पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट लगा सकते हैं। दूसरी पारी में पिच और भी अच्छी हो जाती है और चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता है।
SRH vs RR Qualifier 2 Playing XI: सनराइजर्स हैदराबाद की फाइनल प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
इंपैक्ट सब: सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस मैच में वो प्लेइंग 11 में बिना बदलाव के उतर सकती है। अब तक टीम ने इसी कॉम्बिनेशन के साथ काफी अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए सेम कॉम्बिनेशन के साथ गई है।
SRH vs RR Qualifier 2 Playing XI: राजस्थान रॉयल्स की फाइनल प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा, ब्रिजेश शर्मा।
इंपैक्ट सब: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
वहीं अगर राजस्थान रॉयल्स पर नजर डालें तो इस मुकाबले के लिए उन्होंने एक बदलाव किया है। रविंद्र जडेजा पूरी तरह से फिट है इसलिए प्लेइंग 11 में खेल रहे हैं।
SRH vs RR Qualifier 2: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा पर पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
अंत में, महाराज यादुवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में SRH vs RR Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

